करनाल :
भारत विकास परिषद श्री राधा कृष्ण शाखा द्वारा आज कर्ण पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि करनाल मानव सेवा संघ के संचालक स्वामी प्रेम मुर्ति ने परिषद् केे पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ कर्ण पार्क में पोधे रोपित किए। स्वामी प्रेम मुर्ति ने अपने सम्बोधन में कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधों का होना बहुत जरूरी है। आज सारे विश्व में जो पर्यावरण असंतुलन हो रहा है उसका सबसे बड़ा कारण अन्धा-धुन्ध ढंग से पेड़ों की कटाई होना है।
भारत विकास परिषद् श्री राधा कृष्ण शाखा के प्रधान गौरव खुराना ने कहा कि परिषद् द्वारा जिले के विभिन्न हिस्सों में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन भविष्य में भी पूरे जोर-शोर से जारी रहेगा। परिषद् के मिडिया प्रभारी सुरेन्द्र मरवाहा ने कहा कि दानवीर कर्ण की नगरी में हमारी शाखा ने पिछले वर्ष जो उल्लेखनीय कार्य किए उसकी एवज में प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा संस्था को चार अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। संस्था इस वर्ष पहले से भी बेहतर करने की कोशिश करेगी।
कार्यक्रम में करनाल मानव सेवा संघ के संचालक स्वामी प्रेम मुर्ति, शाखा के अध्यक्ष गौरव खुराना, कोषाध्यक्ष संजय बत्तरा, मिडिया प्रभारी सुरेन्द्र मरवाहा, महिला प्रमुख प्रियंका आजाद कठपाल, प्रौजेक्ट डायरेक्टर मुकेश जग्गा व अनिल अरोड़ा, दलीप मोंगा, मनोज कठपाल, प्रीति जग्गा, गुलशन नारंग, जोगिन्द्र जूड, अमित राय तथा जसप्रीत सिंह उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment