10000

Wednesday, 12 July 2017

उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ का करनाल से चण्डीगढ़ में स्थानांतरण होने पर सम्मानजनक विदाई

उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ का करनाल से चण्डीगढ़ में स्थानांतरण होने पर सम्मानजनक विदाई

करनाल12 जुलाई, प्रवीण कौशिक

उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ का करनाल से चण्डीगढ़ में स्थानांतरण होने पर जिला के प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों तथा डीआईपीआरओ स्टाफ सहित मीडिया के साथियों ने बुधवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में सम्मानजनक विदाई दी और स्मृति चिन्ह भेंट किए।  
इस मौके पर मंदीप सिंह बराड़ ने कहा कि जनहित के मुद्दों को हल करने में प्रशासन को मीडिया ने साकारात्मक सहयोग दिया है इसके लिए मैं मीडिया का दिल की गहराई से धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि विकास के साथ-साथ सामाजिक दृष्टिकोण से भी प्रशासन और मीडिया एक दूसरे के सहयोगी हैं, मीडिया जनता की समस्याओं को उजागर करता है और प्रशासन जनता की समस्याओं को तुरंत निदान करने का भरसक प्रयास करता है इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रशासन ने लोगों की सेवा की है जो आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि करनाल मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विधानसभा क्षेत्र है, जिसका फायदा पूरे करनाल जिला के लोगों के साथ-साथ पूरे प्रदेश को मिल रहा है। समाज और राष्ट्र की तरक्की और खुशहाली के लिए हरियाणा सरकार ने अनेक विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात दी हैं, जहां तक करनाल का सवाल है विकास के काफी कार्य पूरे कर लिए गए हैं और कुछ कार्य कार्य पाईप-लाईन में है, जो अगले वर्ष तक पूरे हो जाएंगे।
उन्होंने विकास कार्यों का जिक्र करते हुए बताया कि करनाल का अंतर्राष्ट्रीय बस अड्डा भी जल्द ही बनकर तैयार होने वाला है, पिछले कई वर्षों से जर्जर हालात से गुजर रहा कर्णताल का जीर्णोद्वार करवाया गया, अब वह करनाल शहर के सौंदर्यकरण एवं पर्यटक स्थल के रूप में विकसित हो गया है। इसी प्रकार करनाल शहर में आने वाले सभी मार्गों को फोरलेनिंग करने का भी प्रपोजल तैयार किया गया है जिनमें से इन्द्री रोड़ के निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू हो गई है। महात्मा गांधी चौंक से कल्पना चावला राजकीय मैडिकल कॉलेज की मुख्य सड़क को भी फोरलेन करने का काम जारी है। उन्होंने कहा कि करनाल शहर का नाम स्मार्ट सिटी में शामिल होना भी बड़े गर्व की बात है। इस कार्य में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा आम आदमी का सहयोग अतुल्नीय है।
डीसी बराड़ ने प्रशासनिक अधिकारियों व मीडिया साथियों को इस बात की भी बधाई दी कि सभी के सहयोग से करनाल जिला में बड़े से बड़े सामाजिक, अध्यात्मिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक, सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि करनाल के नव-नियुक्त उपायुक्त डा० आदित्य दहिया व उनकी प्रशासनिक टीम को भी मीडिया अपना पूर्ण सहयोग देता रहेगा ताकि लोगों की समस्याओं का निपटारा होता रहे।
कार्यक्रम में डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह ने विदाई पार्टी में अपने विभाग और सभी मीडिया साथियों की ओर से उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ का स्वागत एवं अभिनन्दन किया और बताया कि डीसी बराड़ के कुशल मार्गदर्शन में करनाल जिला में विकास कार्यों की गति तेज हुई है और करनाल को नए-नए विकास कार्यों की सौगात मिली है। डीसी बराड़ एक कुशल प्रशासनिक अधिकारी होने के साथ-साथ एक सामाजिक सोच के धनी हैं, दीन-दुखियों, पीडि़तों, असहायों, महिलाओं तथा गरीब लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निवारण करते रहे। नए उपायुक्त डा० आदित्य दहिया भी एक ऊर्जावान अधिकारी हैं, विकास कार्यों को गति देने और लोगों की समस्याओं के समाधान में प्रेरक भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय करनाल के स्टाफ और करनाल की मीडिया द्वारा नव नियुक्त एडीसी निशांत कुमार यादव का भी पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया  गया।
इस अवसर पर मीडिया की ओर से राजकुमार पिं्रस, प्रवीन अरोड़ा,नीरज मोहन, कर्मचंद आर्य, जोगिन्द्र मित्तल, अरविन्द मान,कमल मिढ़ा, शैलेन्द्र जैन, एआईपीआरओ बलराम शर्मा ने भी अपने विचार रखे और तरक्की के लिए डीसी को बधाई दी। इस मौके पर कमाल खान, केएस विर्क, अमित, सन्नी चौधरी, मनोज राणा, अनिल लांबा, नमनदीप, गुरचरण सिंह विर्क, रमेश पाल, मालक सिंह, विकास मेहला,एआईपीआरओ रघुबीर सिंह, संजय रैना, सैयद अहमद सहित अन्य मीडिया कर्मी उपस्थित थे 

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...