10000

Friday, 7 July 2017

दलालों को पैसे देकर गर्भ में पल रहे बच्चे की लिंग जांच

 दलाल महेन्द्र, डा0 नम्रता डुडेजा तथा डा0 वरेन्द्र शर्मा के खिलाफ  पीएनडीटी एक्ट के तहत असन्ध थाना में एफ आईआर दर्ज कर
वा दी गई। 
करनाल 7 जुलाई  parveen kaushik 
स्वास्थ्य विभाग जींद की टीम के अनुसार वीरवार को देर सांय उन्हें सूचना मिल रही थी कि जिला जींद की गर्भवती औरतें कुछ दलालों के माध्यम से जिला करनाल के असन्ध उपमंडल में जाकर दलालों को पैसे देकर गर्भ में पल रहे बच्चे की लिंग जांच करवा रही हैं। जींद की पीएनडीटी टीम ने असन्ध उपमंडल में पीएनडीटी एक्ट के अन्तगर्त सिविल सर्जन करनाल द्वारा गठित टीम के साथ रेड की। यह जानकारी सिविल सर्जन डा० योगेश शर्मा ने दी।
        उन्होनें बताया कि जींद टीम ने एक गर्भवती महिला को इस काम को करने के लिए राजी किया और गांव अलेवा के रहने वाले दलाल से एक सामाजिक कार्यकर्ता के माध्यम से बात की। दलाल महेन्द्र ने गर्भ में पल रहे बच्चे की लिंग जांच करवाने के लिए 22 हजार रूपये की मांग की। जींद टीम ने 22 हजार रूपये सामाजिक कार्यकर्ता को दिए तथा साथ में गर्भवती महिला को भी भेज दिया। महेन्द्र दलाल महिला को लेकर वरेन्द्र अस्पताल असन्ध के अन्दर चला गया। अस्पताल के अन्दर दलाल ने 22 हजार  रूपये (2 हजार रूपये के 11 नोट) सामाजिक कार्यकर्ता से लिए और 2 हजार रूपये का एक नोट रिस्पशनिस्ट को दिया। रिस्पशनिस्ट  ने 500 रूपये अल्ट्रासाउंड करने के लेकर 1500 रूपये (500 के तीन नोट) वापिस महेन्द्र को दे दिए। वरेन्द्र अस्पताल की डाक्टर नम्रता डुडेजा ने गर्भवती महिला का अल्ट्रासाउंड किया और रिपोर्ट बिना हस्ताक्षर किए मरीज को दे दी। जींद टीम ने करनाल टीम को सूचना दी। सिविल सर्जन करनाल ने गठित टीम को असन्ध भेजा। दोनों टीमों ने सर्च किया व 2 हजार रूपये के नोटों की रिकवरी की। महेन्द्र के कहे अनुसार 20 हजार रूपये अलेवा के न्यू बीज भण्डार की दुकान से सुभाष नाम के व्यक्ति से बरामद किए गए। दलाल महेन्द्र, डा0 नम्रता डुडेजा तथा डा0 वरेन्द्र शर्मा के खिलाफ  पीएनडीटी एक्ट के तहत असन्ध थाना में एफ आईआर दर्ज करवा दी गई। असन्ध एरिया में पहले भी दिनांक 15 अप्रैल 2017, 8 मई 2017,  19 मई 2016, एक नवम्बर 2016 तथा 22 अप्रैल 2016 को पीएनडीटी तथा एमटीपी एक्ट के तहत एफ आईआर दर्ज करवाई गई हैं।                 
        उन्होंने  आम जनता से अपील कि कि ऐसी प्रवृति के लोगों से बचकर रहें जो आम जनता को लिंग जांच के नाम पर लूट रहे हैं तथा जिला करनाल में यदि कहीं पर भी कोई अवैध लिंग जांच व अवैध गर्भपात करता है/करवाता है, तो उसकी सूचना उपायुक्त महोदय करनाल, सिविल सर्जन करनाल अथवा उप सिविल सर्जन (पीएनडीटी) करनाल को दें ताकि ऐसे लोगों के विरूद्ध उचित कार्यवाही की जा सके। सूचना देने वाले का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा तथा सूचना सही पाए जाने पर हरियाणा सरकार की हिदायतों अनुसार एक लाख रूपये का नकद ईनाम भी गुप्त रूप से दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...