पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के योग प्रचारक सुशील शर्मा ने कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय जीवन-पद्धति है। जिसमें शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाने (योग) का काम होता है। योग के माध्यम से शरीर, मन और मस्तिष्क को पूर्ण रूप से स्वस्थ किया जा सकता है। तीनों के स्वस्थ रहने से आप स्वयं को स्वस्थ महसूस करते हैं। वह आज इन्द्री हल्के के गांव कलसौरा के गायत्री पब्लिक स्क्ूल में बच्चों को योगासन, प्राणायाम व योगिक क्रियाओं के बारे में जानकारी दे रहें थे। उन्होनें कहा कि योग के जरिए न सिर्फ बीमारियों का निदान किया जाता है, बल्कि इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक तकलीफों को भी दूर किया जा सकता है। योग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाकर जीवन में नव-ऊर्जा का संचार करता है। इस अवसर पर योग शिक्षक विजय काम्बोज ने कहा कि योग करने से जहां हमारे शरीर के अंदर पोजिटिव विचार आते है वहीं नशों से भी हमारा ध्यान हटता है। योग करने वाला व्यक्ति नशे की तरफ नहीं जाता है। उन्होनें कहा कि योगी व्यक्ति के मन में देश प्रेम की भावना बढ़ती है ओर सामाजिक कामों की ओर उसका ध्यान जाता है। स्कूल के प्रिसींपल इन्द्र शर्मा ने कहा कि स्वामी रामदेव जी द्वारा योग की जो अलख जगाई गई है उससे पूरे विश्व के लोग लाभांवित हो रहे है ओर बीमारियों से छुटकारा पा रहे है। उन्होनें कहा कि हमारी प्राचीन विधियों जैसे कि आर्युवेद, होम्योपैथी व नैचुरलपैथी से जो भी इलाज किया जाता है वो नुक्सान दायक नहीं होता है। इससे ईलाज पेटैंट होता है। आज लोगों का रूझान इन विधियों की ओर बढ़ रहा है।
प्रदेश की लोंगो की बना पसंद -घरौंडा दर्पण समाचार पत्र -- मुख्य संपादक - डॉ.प्रवीण कौशिक
10000
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।
दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...
-
अस्टाम चोरी की रकम 01 करोड़ 06 लाख 05 हजार की राशी दोषियों से रिक्वरी की जाए:संजीव घरौंडा, प्रवीण कौशिक -सामाजिक कार्यकर्ता...
-
घरौंडा,डॉ प्रवीण कौशिक नगर निगम आयुक्त वैशाली शर्मा ने कहा है कि डींगर माजरा रोड पर स्थित डंपिंग यार्ड को शहर से बाहर शिफ्ट कर...
-
अमित शाह ने कहा: कांग्रेस सरकार में देश का नहीं बल्कि दामाद का विकास होता है केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित ...
No comments:
Post a Comment