10000

Sunday, 23 July 2017

रायपुर जाटान में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

घरौंडा : 23 जुलाई: प्रवीण कौशिक
कृषि में वानिकी को बढ़ावा देने के लिए इफको ने हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति के सहयोग से गांव रायपुर जाटान में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को कृषि वानिकी के प्रेरित करते हुए हाईब्रिड नीम के 2 हजार पौधे वितरित किए और कहा कि इन नीम के पौधों की निमोलियों को इफको खरीदेगी, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी। 
रविवार को गांव रायपुर जाटान में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में रायपुर जाटान, मलिकपुर, घरौंडा, फुरलक, शाहजानपुर, बादशाहपुर के सैंकड़ों किसानों ने हिस्सा लिया। वन महोत्सव में इफको करनाल के उपप्रबंधक डॉ. निरंजन यादव ने मु यरूप से शिरकत की। मु यअतिथि निरंजन यादव व समिति प्रधान राजेंद्र सिंह ने नीम का पौधा लगाकर किसानों पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इफको ने न सिर्फ किसानों को कृषि में वानिकी के महत्व पर प्रकाश डाला, बल्कि किसानों को नीम के हाईब्रिड किस्म के 2 हजार पौधे भी निशुल्क वितरित किए। 
किसानों को होगी आय-
उप प्रबंधक डॉ. निरंजन यादव ने किसानों को बताया कि इफको किसानों को नीम के हाईब्रिड पौध इसलिए वितरित कर रही है, क्योंकि हाईब्रिड नीम के पौधे तीन से चार वर्ष में ही निमोली देने लग जाते है। उन निमोली को किसानों से इफको खरीदेगी। जिससे किसानों को वानिकी में आए होगी और साथ ही अधिक पौधे होने से पर्यावरण संतुलन भी बनेगा। 
किसानों को निशुल्क बीमा-
इफको करनाल के आरएमई विनय मनी ने किसानों को धान की फसल में लगने वाले कीड़ों व बीमारियों की जानकारी देते हुए कहा कि किसानों को समाजिक सुरक्षा के लिए इफको के प्रत्येक उत्पाद खरीदने पर किसानों को एक लाख श्ऱपए का निशुल्क किया
जाता है। 
आय देने वाले है पौधे-
वहीं हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति के जिला प्रधान राजिंद्र सिंह ने किसानों को जानकारी देते हुए कहा कि समिति ने किसानों को खेती में आय देने वाले पौधे लगाने का अभियान चलाया हुआ है। जिससे किसानों को काफी लाभ होगा। वहीं गांव के पूर्व सरपंच चौ. सूरत सिंह ने भी समिति के अभियान की सराहना की और कहा कि सार्थक परिणाम देखने को मिल रहे है। उन्हें आश्वास्त किया कि गांव में 200 एकड़ भूमि पर चना बोया जाएगा। 
इस मौके पर प्रेम सिंह, तेजबीर सिंह काजल, धनपत सिंह, सुखवंत सिंह, जसबीर सिंह, सीता, शकुंतला, प्रदीप कुमार, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे। 
फोटो केप्शन-गांव रायपुर जाटान में वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण करते तथा किसानों को नीम के पौधे वितरित करते इफको अधिकारी

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...