गुड नाइट से थैंक यू तक का सफर रहा सीनियर साइंटिस्ट गुप्ता की बेटी का
एम-टैक की एक स्टूडेंट ने फंदा लगाकर किया सुसाइड
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी मे एम टैक की विधार्थी थी करनाल के डीडब्ल्यूआर में सीनियर साइंटिस्ट गुप्ता की बेटी।
प्राप्त जानकारी के अनुासार बुधवार को एम-टैक की एक स्टूडेंट ने फंदा लगाकर सुसाइड करने का मामला प्रकाश मे आया है। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट करनाल के एक सीनियर साइंटिस्ट की बेटी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए खुद को ही जिम्मेदार बताया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रात को खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई थी ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को शहर की सीएचडी सिटी की एक लडक़ी शिवांगी गुप्ता के सुसाइड करने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि करनाल के डीडब्ल्यूआर में सीनियर साइंटिस्ट अरुण गुप्ता की बेटी कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में एम-टैक थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। रात को वह खाना वगैरह खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चली गई थी। सुबह उसकी मां पड़ोस में ही किसी के घर सत्संग में चली गई। पिता भी घर पर नहीं थे। छात्रा के छोटे भाई ने जब बहन को फंदे से लटका देखा तो उसने तुरंत इसकी सूचना अपने पिता को दी। इसके बाद जब तक उसे उतारा गया, उसकी डेथ हो चुकी थी। वहीं मामले की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के मोर्चरी में भिजवा दिया है।
जांच अधिकारी महाबीर सिंह के अनुसार
कि छात्रा घर में वह अकेली थी। छात्रा के छोटे भाई ने जब बहन को फंदे से लटका देखा तो उसने तुरंत इसकी सूचना अपने पिता को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में उसने खुद को ही अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
ये लिखा है सुसाइड नोट में
- बिफोर आई वांट टू टेक दिस स्टैप आई वांट टू से सॉरी टू माई फैमिली एंड बिहाइंड दिस स्टैप। देयर इज नो रिजन एंड नो शूड बी हैल्प रिशपोन्सीबल। प्लीज आई रिक्वेस्ट यू दैट आई एम रिशपोन्सीबल फॉर माई ऑन कॉज। थैंक यू।
No comments:
Post a Comment