10000

Friday, 28 July 2017

समाजसेविका सविता आर्य को मिला कल्पना दत्त समाजसेवा अवार्ड


गौ रक्षा एंव महिला सशक्तिकरण में उल्लेखनीय कार्यों के लिए मिला स मान
करनाल।parveen kaushik 
 नारी सशक्तिकरण की जीती जागती मिसाल जो महिला होने के बावजूद गौ रक्षा एंव स मान के लिए तत्पर एंव नारी तू नारायणी संस्था के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के लिए जागरूक कर रही पानीपत की
वरिष्ठ समाजसेविका सविता आर्य को प्रतिमा रक्षा स मान समिति द्वारा महिला स्वतंत्रता सेनानी कल्पना दत्त समाजसेवा अवार्ड से स मानित किया गया। मुगल केनाल में प्रतिमा रक्षा स मान समिति द्वारा महिला स्वतंत्रता सेनानी कल्पना दत्त की जयंती पर जयंती सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय प्रभारी राकेश सचदेवा ने की। इस अवसर पर पानीपत की वरिष्ठ समाजसेविका सविता आर्य ने मु य अतिथि के रूप में शिरकत की। समिति द्वारा सविता आर्य को उनके सामाजिक कार्यो को मद्देनजर रखते हुए कल्पना दत्त समाजसेवा आवर्ड से स मानित किया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा एवं सरंक्षक सरबजीत सिंह ने सविता आर्य को अपने कर कमलों से स मान से अलंकृत किया।
इस अवसर पर नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि कल्पना दत्त देश की महान स्वतंत्रता सेनानी थी जिन्होंने आज़ादी आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि कल्पना दत्त देश की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक थीं। उन्होंने अपनी क्रांतिकारी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए क्रांतिकारी सूर्यसेन के दल से नाता जोड़ लिया था। 1933 ई. में कल्पना दत्त पुलिस से मुठभेड़ होने पर गिर ़तार कर ली गई थीं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और रवीन्द्रनाथ टैगोर के प्रयत्नों से ही वह जेल से बाहर आ पाई थीं। अपने महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए कल्पना दत्त को वीर महिला की उपाधि से स मानित किया गया था।
इस अवसर पर सविता आर्य ने कहा कि कल्पना दत्त जैसी महिलाएं आज भी महिला सशक्तिकरण की मिसाल है। कल्पना दत्त ने अपना सारा जीवन देश की आज़ादी को समर्पित किया। देश की आज़ादी की क्रांतिकारी गतिविधियों में भाग लेने को लेकर कल्पना दत्त को आजीवन कारावास की सजा हुई थी।
उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहें। आज महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रहीं है। इस अवसर पर किरणदीप सिंह, अमन झा, दीपक गुप्ता, मनोज कुमार, विजय, दीक्षा, दलजीत कौर, विकास सोबतीआदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...