10000

Monday, 10 July 2017

वाल्मीकि श्मशान घाट में पौधारोपण किया गया।


तीन दर्जनभर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 
घरौंडा : प्रशान्त कौशिक 
डॉ. बी.आर. अ बेडकर युवा समिति की ओर से वाल्मीकि श्मशान घाट में पौधारोपण किया गया। जिसमें समाज के युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और तीन दर्जनभर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 
रविवार को रेलवे लाइन पार डॉ. बी. आर. अ बेडकर युवा समिति की ओर से आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में युवाओं ने 35 पौधे लगाए। समाजसेवी राजेंद्र कुटेल व समिति के प्रेजीडेंट अमन जोशी ने कहा कि आज मनुष्य लगातार पेड़ों को काट रहा है लेकिन पौधे न लगाए जाने के कारण प्रकृति का संतुलन बिगड़ता जा रहा है। जिसके कारण ग्लोबल वार्मिंग बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने हमारे जीवन की भलाई के लिए बहुत सी चीज़ों को बनाया है जिससे हम अपने जीवन को सुखमय बना सके और अपने जीवन की प्रत्येक समस्याओं का अच्छी तरह से समाधान कर सके। उन्होंने कहा कि युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए ताकि पृथ्वी का हरा भरा बनाया जा सके। इस मौके पर डॉ. रविदत्त, संदीप आदिवाल, राजेंद्र कुटेल, नवीन वाल्मीकि, विशाल वैद, संदीप जोशी, सुनील डिलोड, संजीव, राहुल, अंकित आदि मौजूद रहे। 
फोटो केप्शन-वाल्मीकि श्मशान भूमि में पौधारोपण करते समिति सदस्य


No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...