ढाबे में सिलेंडर लीक होने से आग लगी
रेलवे रोड स्थित एक ढाबे में सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। आग लगने से ढाबे में हडक़ंप मच गया। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नही हुआ। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आगजनी की इस घटना में हजारों रुपए का सामान जल गया।
रविवार को सुशील कुमार अपने ढाबे पर काम कर रहा था तो सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। आग लगने से अफरा तफरी फैल गई। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग ढाबे में फैलती चल गई। ढाबा मालिक ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। सुशील कुमार ने बताया कि सिलेंडर लीक होने के कारण आग लगी है। जिससे ढाबे में रखा फर्नीचर, फ्रीज व अन्य समान बुरी तरह से जल गया। गनीमत रही सिलेंडर नही फटा, नही तो बड़ा हादसा हो सकता था।
No comments:
Post a Comment