आवेदकों का वाहन पासिंग व ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट लिया
घरौंडा: प्रशान्त कौशिक
घरौंडा: प्रशान्त कौशिक
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय(आर.टी.ओ) की ओर से स्थानीय नई अनाज मंडी में आवेदकों का वाहन पासिंग व ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट लिया गया। आरटीओ अधिकारियों ने वीडियोग्राफी के साथ वाहनों की पासिंग की और आवेदकों का फ्रंट व रिवर्स टेस्ट लिया। टेस्ट प्रक्रिया में दो दर्जनभर आवेदकों ने हिस्सा लिया।
एसडीएम वर्षा खंगवाल के निर्देश पर आरटीओ के मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर अनिल तंवर की अगुवाई मेंं आवेदकों के वाहनों की पासिंग की गई तथा उनका ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट लिया गया। अनिल तंवर ने बताया कि प्रत्येक बुधवार को 2 से 4 बजे तक आवेदकों का ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट व वाहनों की पासिंग की गई है। पूरी प्रक्रिया वीडियोग्राफी से करवाई गई है ताकि पासिंग कार्याे में पारदर्शिता आए और फर्जी तरीके से बनने वाले ड्राइविंग लाइसेंस पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने बताया कि आवेदकों के ओरिजनल कागजातों की जांच की गई है। साथ ही, बाईक, कार, टे्रक्टर व ऑटों चालकों का टेस्ट लिया गया है। जिसमें आवेदकों से 100 मीटर तक वाहन चलवाया गया है। इस मौके पर एनआईसी बलबीर सिंह, एसडीएम डीओ मनोज कुमार, प्रवीन कुमार आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment