10000

Sunday, 23 July 2017

*करनाल में प्रदेश भर से जुटे व्यापारियों ने भरी हुंकार*

-

*व्यापारी बोले : हुड्डा का साथ लेंगे और उनका डटकर साथ देंगे*
*करनाल, 23 जुलाई :-parveen kaushik
जी.एस.टी के बोझ तले दबे प्रदेश भर से आए हजारो
व्यापारियों ने रविवार को सी.एम सिटी से सरकार की व्यापार विरोधी नीतियों के
खिलाफ जोरदार जंग का ऐलान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की अगुवाई
में किया। इस मौके पर प्रदेश भर से आए व्यापारियों ने कहा कि हम आपका साथ
चाहते है और हम भी आपका डटकर साथ देंगे। राज बदल देंगे, लेकिन पीठ नहीं लगने
देंगे। आज रामलीला भवन में व्यापारियों का सैलाब सागर की तरह हिलौरे ले रहा
था। उनका जोश देखते ही बन रहा था। हर तरफ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह
हुड्डा के समर्थन में नारों से रामलीला भवन गूंज रहा था। इस अवसर पर समर्थन
में किसान व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारे भी लग रहे थे। सी.एम सिटी आज
हुड्डामय नजर आ रही थी। इस अवसर पर इनैलो के पूर्व विधायक नफे सिंह वाल्मीकि
अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। रामलीला भवन में भारी संख्या
में एकत्रित हुए व्यापारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने
संबोधित करते हुए भाजपा सरकार को चेतावनी दी कि वह या तो संसद के मानसून
अधिवेशन में जी.एस.टी का सरलीकरण करें और व्यापारियों की जायज शिकायतों का
निराकरण करें, वरना पूरे प्रदेश के व्यापारियों की महापंचायत आयोजित की जाएगी
और सरकार के खिलाफ सख्त फैसला लिया जाएगा। आज के सम्मेलन की विशेषता यह रही कि
हरियाणा के सभी जिलो के व्यापार मण्डलो के प्रधान या कोई बड़ा पदाधिकारी भाग
लेने के लिए आया तथा हर जिले के कस्बो-शहरों की मार्किट के प्रतिनिधि भी
सैंकड़ो की संख्या में पहुंचे। इसके साथ ही राईस शैलर, कपड़ा व्यापारी व सब्जी
मंडी व्यापारी भी बड़ी संख्या में पहुंचे। प्रदेश स्तरीय व्यापारी सम्मेलन को
संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हम टैक्स
ढांचे को सरल बनाना चाहते थे। लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही उनकी नीयत बदल गई
और अंग्रेजो की तरह उनकी नीयत अधिक से अधिक टैक्स वसूल करने की बन गई। जिसका
भार आम जनता पर पडऩा स्वाभाविक है। इससे पहले भाजपा सरकार ने बिना तैयारी के
नोटबंदी लागू कर दी और अब बिना सिस्टम के ही जी.एस.टी को लागू कर दिया, कहीं
ऐसा न हो की बिना पटरी के ही ये लोग बुलेट ट्रेन न चला दें। हुड्डा ने कहा कि
अब जी.एस.टी के बाद जेल यात्रा के लिए अपराध जरूरी नहीं है बल्कि व्यापार ही
काफी है। हमारा कहना है कि सरकार ईमानदार व्यापारियों को जेल रिटर्न का अवार्ड
दे रही है।  नए जी.एस.टी के प्रारूप में व्यापारी इंस्पैक्टरी राज के
चक्रव्यूह में फंसकर रह जाएगा और व्यापार फिरौती मांगने वाले अपराधियों की
सैरगाह बन सकता है। आज के व्यापारी सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व स्पीकर एवं
विधायक कुलदीप शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि जी.एस.टी को लेकर सरकार गलतफहमी
में है। इससे पहले भी भाजपा सरकार को 2003 में फील गुड का भ्रम हो गया था।
लेकिन उस समय भाजपा की एन.डी.ए सरकार को जनता ने उखाड़ फैंका और कांग्रेस को
10 साल तक शासन करने का जनादेश मिला। अब भी ऐसा ही होगा।

*बॉक्स*
*व्यापारी पंचायत में पारित हुआ 12 सूत्रीय मांग पत्र :* पूर्व मुख्यमंत्री
भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने व्यापारियों की प्रदेश स्तरीय व्यापारी पंचायत में
12 सूत्रीय मांग पत्र रखा। जिसमें उपस्थित व्यापारियों ने हाथ उठाकर पारित कर
दिया। इस मांग पत्र में निम्न मांगे थी। जी.एस.टी की प्रक्रिया को सरल बनाया
जाएं, साल में दो रिटर्न भरने का प्रावधान हो। कपड़े को जी.एस.टी के दायरे से
बाहर रखा जाएं। किसान पर लगे टैक्स को तुरन्त प्रभाव से वापिस लिया जाएं।
गिरफ्तारी के प्रावधान को हटाया जाएं। छोटे उद्यमियों और व्यापारियों को
रिटर्न आदि कड़े प्रावधानों में छूट दी जाएं और सरकार उनकी समस्याओं का समाधान
करें। एक देश, एक टैक्स के सिद्धांत का पालन करते हुए विभिन्न राज्यों में अलग
से पंजीकरण के नियमों में बदलाव हो। ब्रांच ट्रांसफर में जी.एस.टी के प्रावधान
को बदला जाएं। किसानों को जी.एस.टी के प्रावधानों से बाहर रखा जाएं। व्यापारी
पर सिर्फ उसका जी.एस.टी चुकाने की जिम्मेदारी हो। डिफाल्टर से निपटने की
जिम्मेदारी सरकार की हो। डीजल और पेट्रोल को जी.एस.टी की सीमा में रखा जाएं
ताकि व्यापारी, किसान और मध्यम वर्ग को राहत मिल सके। सर्च एंड सीज का अधिकार
मिलने से इंस्पैक्टर राज वापिस आ जाएगा। इन प्रावधानो को वापिस किया जाना
चाहिए।

*बॉक्स*
*संसद में जी.एस.टी को लेकर काम रोको प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस :*  रोहतक से
कांग्रेस के सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस व्यापारियों की लड़ाई
सड़क और संसद दोनो जगह लड़ेगी। संसद में सोमवार को कांग्रेस जी.एस.टी को लेकर
काम रोको प्रस्ताव लाएगी। कांग्रेस सरकार को मजबूर कर देगी कि वह जनविरोधी
जी.एस.टी के प्रारूप को वापिस लें। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि एन.डी.ए
सरकार के आते ही सरकारी गलत नीतियों के कारण पहले देश आर्थिक मंदी के दौर से
गुजर रहा था। उसके बाद नोटबंदी व अब जी.एस.टी ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी।
पहली बार ऐसा हो रहा है कि देश की जी.डी.पी घटकर 6 प्रतिशत रह गई है। उन्होंने
कहा कि 63 साल में पहली बार किसानों पर कर्ज बढ़ गया। यही हालात रहे तो
व्यापारी भी कर्ज में डूब जाऐंगे। सारी आर्थिक व्यवस्था संकट में आ जाएगी। इस
अवसर पर एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्किट के प्रधान गुलशन, व्यापार मण्डल
यमुनानगर के प्रधान पूर्णचंद गोयल, व्यापार मण्डल पानीपत के प्रधान धर्मपाल
गुप्ता, करनाल के प्रधान जे.आर.कालड़ा, सिरसा के प्रधान हीरालाल शर्मा,
फरीदाबाद के लखन सिंगला, जींद के ताराचंद जिन्दल, हरियाणा राईस मिल एसोसिएशन
के प्रधान पी.डी. राठी, राईस मिल के चीफ पैटर्न अशोक मैहता, ज्वैलर्स एसोसिएशन
के प्रधान देवेन्द्र भारत, कैथल के श्रवण गोयल, व्यापार मण्डल डबवाली के
प्रधान इन्द्र जैन, अम्बाला के नीरज वडेरा, झज्जर के सोहन सिंह, राज कुमार
सहगल, ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रधान अश्वनी मल्हौत्रा, ऑल इंडिया प्लाईवुड
एसोसिएशन के प्रधान भारत शर्मा उर्फ पप्पू, नई अनाज मंडी तरावड़ी के पूर्व
प्रधान विरेन्द्र बंसल सहित प्रदेश भर की तमाम व्यापारिक एसोसिएशन के
प्रतिनिधि व पदाधिकारियों की उपस्थिति प्रमुख रहे। इसके साथ कांग्रेस के पूर्व
सांसद धर्मपाल मलिक, फूलचंद मुलाना, प्रदेश सचिव मुनीश परवेज राणा, बिन्दर मान
बल्ला, अमरजीत धीमान, पंकज गाबा, रमेश सैनी, कमल मान, भीमसैन मैहता, सुमिता
सिंह, अशोक खुराना, सुरेन्द्र नरवाल, कैलाशो सैनी, हरिराम साम्भा, रामसिंह
नम्बरदार तरावड़ी, सचिन बुढऩपुर, बुल्लेशाह पानीपत, राकेश काम्बोज, अमित
बराना, किशोर नागपाल, रघुबीर संधु समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...