10000

Monday, 10 July 2017

हरियाणा सेल्ज टैक्स विभाग के प्रमुख डीईटीसी

जीएसटी के बारे में जानकारी दी 
करनाल 
 हरियाणा सेल्ज टैक्स विभाग के प्रमुख डीईटीसी श्री आनन्द सिंह जी द्वारा हरियाणा व्यापार मण्डल को विकास भवन पर आमंत्रित किया। जिसमें हरियाणा व्यापार मण्डल के प्रधान श्री कृष्ण लाल तनेजा जी के नेतृत्व में अलग-अलग एसोसिएशन सिटि रेडीमेड गारमैंट्स, सिटि शू एसोसिएशन, ओप्टीकल एसोसिएशन व अन्य एसोसिएशन को जीएसटी के बारे में जानकारी दी और व्यापारियों की तरफ से महासचिव हरमीत सिंह हैप्पी  द्वारा जीएसटी से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त की व अपने सुझाव दिए। इस अवसर पर डीईटीसी साहब ने आश्वासन दिया व विस्तार से जीएसटी के बारे में सभी उपस्थित व्यापारी भाईयों को पूर्ण रूप से जानकारी दी कि व्यापारियों को कोई भी समस्या आयेगी तो हम हमेशा सहयोग करेंगे। उन्होंने अपना ईमेल पता भी दिया जिस पर कोई भी जानकारी भेजी जा सकती है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डीईटीसी आनन्द सिंह   ईटीओ अजय सैनी, ईटीओ रोहताश जी, ईटीओ अनिरूद्ध शर्मा, डीटीआई नरेन्द्र अरोड़ा, इंस्पैक्टर प्रदीप कुमार ने सम्बोधन किया। 
इस अवसर पर मुख्य रूप से सिटि रैडीमेड एसोसिएशन के प्रधान हरजीत दूआ, उप-प्रधान नीरज उप्पल, सचिव नवीन गांधी, ज्वांइट सचिव रवि चानना, कोषाध्यक्ष हितेश अग्रवाल, सिटि शू एसोसिएशन से प्रधान मनोज उप्पल, सचिव दीपक नन्दा, कोषाध्यक्ष नवीन बत्तरा, गौरव, पंकज, सुमित, कुशल तनेजा, ओप्टीकल एसोसिएशन से प्रधान सुनील मदान, सचिव तरूण चौधरी, राजकुमार राणा, सुशील भाटिया, विकास मदान व सौरभ, अश्वनी कुमार उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...