घरौंडा के बस क्यू शैल्टर का होगा आध्ुनिकीकरण -कनिष्ट अभियन्ता नवीन कुमार
घरौंडा: प्रशान्त कौशिक
करनाल साईड घरौंडा बस अड्डे पर बने बस क्यू शैल्टर का जल्द ही आधुनिकीकरण किया जायेगा। उक्त जानकारी नगरपालिका के कनिष्ट अभियन्ता नवीन कुमार ने आज यहां हमारे प्रतिनिधि को देते हुये बताया कि आजकल मे ही इस कार्य के लिये टेंडर जारी किये जा रहे हैं। ओर टेंडर खुलने के साथ ही शेल्टर का कार्य शुरू कर दिया जायेगा। जिसमे पानी व युरिनल जेैसी सुविधाये यात्रीयों को मिल सकेगी। नवीन ने बताया कि लगभग एक महीने मे ये आधुनिक शैल्टर शुरू हो जायेगा। ओर यात्रीयों को हो रही परेशानीयों से छुटकारा मिल जायेगा।
No comments:
Post a Comment