10000

Wednesday, 5 July 2017

इंटरलोकिंग टाइलें बिछाने के निर्माण कार्य का आरंभ

इंटरलोकिंग टाइलें बिछाने के निर्माण कार्य का आरंभ

करनाल, 5 जुलाई। parveen kaushik 
नगर निगम के वार्ड के नंबर-18 प्रेम नगर स्थित राजकीय विद्यालय में
इंटरलोकिंग टाइलें बिछाने के निर्माण कार्य का आरंभ हुआ। इसका शुभारंभ
निगम मेयर रेनू बाला गुप्ता की मौजूदगी में निगम पार्षद डिंपल रानी ने
नारियल फोड़कर किया।
अपने संबोधन में मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि बरसात के दिनों में
स्कूल में पानी भर जाने की वजह से बच्चों को अपनी कक्षाओं में जाने में
परेशानी होती थी। बच्चों की इस परेशानी को देखते हुए स्कूल में
इंटरलोकिंग टाइलें बिछाने का कार्य शुरू किया गया है। आज यहां लगभग 13
लाख रूपये के निर्माण कार्यो का शुभारंभ किया गया है।
मेयर ने कहा कि सरकार का प्रयास रहता है कि बच्चों की शिक्षा के लिए
उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाए। इसी के तहत आज यहां निर्माण
कार्य शुरू किया गया है। इस अवसर पर पार्षद विनोद तितोरिया, एमई मोनिका
शर्मा, प्रिंसिपल रणधीर सिंह, प्रितम सिंह, संतोष, कृष्णा, सहित संबधित
विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...