होंडा एजेंसी मेें घूसकर चोरों ने दो सप्लंडर बाइकों का हाथ साफ
हाईव पर स्थित होंडा एजेंसी मेें घूसकर चोरों ने दो सप्लंडर बाइकों का हाथ साफ कर दिया। करीब दो सौ मीटर ले जाने बाद बाइकों में आग लगा दी। होंडा एजेंसी में चोरी हुई पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और बाइकों को अपने कब्जें में लेकर मामले की जांच आरंभ कर दी है। होंडा के मालिक अनिल कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि तीन अज्ञात युवक रात लगभग बजें क पनी के बाहर मु य गेट पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच करके वापिस चले गए। बाद में फिर दो बजें आएं और मु य गेट का ताला तोडक़र दो सप्लंडर बाइक सीलवर कलर की चोरी करके ले गए। मालिक के अनुसार बाइक बिना चाबी के स्र्टाट नही होती,इसलिए चोरों से बाइक स्र्टाट नही हुई होगी। करीब दो सौ मीटर की दूरी पर चोरों ने दोनों बाइकों को आग के हवाले कर दिया। सुबह जब क पन के कर्मचारी गोदाम में पहुंचे तो उन्होंने अन्य बाइकों का इधर-उधर गिरे हुए देखा और तुरंत कर्मचारियों ने इसकी सूचना दी। पूरे प्रकरण सीसीटीवी में कैद होने से खुलासा हुआ है कि गोदाम से रात के समय दो बाइक निकाली गई है। कुछ समय बाद किसी राहगीर ने सूचना दी कि एजेंसी से दो सौ मीटर की दूरी पर दो बाइक जली हुई हालत में पड़ी है। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने दो बाइक एजेंसी की पाई गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
No comments:
Post a Comment