मामला : करनाल सहकारी शुगर मिल के नवीनीकरण का
करनाल, 28 जुलाई : PARVEEN KAUSHIK
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा है कि करनाल सहकारी शुगर मिल के नवीनीकरण को लेकर डी.सी डा. आदित्य दहिया और शुगर फेड के चेयरमैन चन्द्रप्रकाश कथूरिया के आश्वासन पर भरौसा कर किसान अपने धरना आन्दोलन को 31 अगस्त तक स्थगित कर रहे है। यदि इस बार किसानों के साथ धोखा हुआ तो यह अंतिम होगा। उन्होंने इस मौके पर चेतावनी दी कि यदि 31 अगस्त तक शुगर मिल के नवीनीकरण का कार्य शुरू नहीं हुआ तो किसान बड़ा आन्दोलन करेगी। करनाल सहकारी शुगर मिल के नवीनीकरण को लेकर भारतीय किसान यूनियन द्वारा दिया जा रहा धरना आज तीसरे दिन जारी रहा। धरना स्थल पर सुबह से ही रागनियों का दौर जारी रहा। किसान आन्दोलन और किसानों के मुद्दे को लेकर कलाकारों ने रागनियां प्रस्तुत की। जिन्हें सराहा गया। किसानों के चल रहे धरना स्थल पर लगभग 2 बजे शुगरफेड के चेयरमैन चन्द्रप्रकाश कथूरिया, डी.सी डा. आदित्य दहिया तथा शुगर मिल की एम.डी वर्षा खंगवाल पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत की। बातचीत का सिलसिला बढ़ाते हुए उपायुक्त डा. आदित्य दहिया ने प्रस्ताव रखा कि अगस्त माह में शुगर मिल के नवीनीकरण का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुगर मिल के नवीनीकरण को लेकर व्यक्तिगत रूप से रूचि ले रहे है। पूरी उम्मीद है कि शुगर मिल को अत्याधुनिक स्वरूप दिया जाएगा। किसानों की सुविधाएं बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद के साथ वह वायदा करते है कि सरकार करनाल के शुगर मिल को बेहतर ओर अत्याधुनिक स्वरूप प्रदान करेंगी। डी.सी के प्रस्ताव का समर्थन शुगर फेड के चेयरमैन चन्द्रप्रकाश कथूरिया ने किया। उन्होंने अनुमोदन करते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह से किसानों की हितैषी है। किसानों को कोई भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी। आन्दोलित किसानों ने भी डी.सी के प्रस्ताव को एक ही झटके में हाथ उठाकर समर्थन दे दिया। यहां पर डी.सी ने संकटमोचक की भूमिका निभाई। धरना स्थगित होने की घोषणा होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। यहां उल्लेखनीय है कि पहले भी किसानों को इस बारे में आश्वासन मिल चुके है। लेकिन किसानों ने इस बार प्रशासन के वायदे को आखिरी मानते हुए स्वीकार कर लिया है। लेकिन भाकियू ने साथ ही चेतावनी दी है कि इस बार वह धोखा नहीं खायेंगे।
बॉक्स
इन किसानों ने निभाई आन्दोलन में भूमिका : इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सुरेश दहिया, प्रदेश महासचिव विजय मैहता, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद शाहपुर, प्रदेश संगठन सचिव श्याम सिंह मान, कुरुक्षेत्र से अजीत सिंह भूतमाजरा, अम्बाला अध्यक्ष नरेन्द्र रच्छेड़ी, झज्जर अध्यक्ष प्रताप सिंह छिल्लर, कैथल के महासचिव बन्नी सिंह राणा, सोनीपत अध्यक्ष कृष्णदत्त शर्मा, जिला सरंक्षक मैहताब कादियान, युवा किसान नेता बिन्टू मलिक, राजेन्द्र आर्य दादूपुर, शक्ति सिंह सोहाना, नंद लाल बड़ागांव, शीशपाल डबकौली, ओमपाल मढ़ान, ईशम सिंह नौतना, नरेश चौधरी, ओमपाल अंधेड़ा, गोपाल दिलावरा, ईलम सिंह, कृष्ण सिंह महमदपुर, नेकी राम गढ़ीबीरबल, सुरेश पाल काम्बोज, आजाद सिंह मलिक, ऋषिपाल जाटल, जोगिन्द्र सिंह झिंड़ा, फतेह सिंह, विनोद राणा, डा. सत्यपाल तोमर, यशपाल राणा, स्वतंत्र नबीपुर, सतेन्द्र पुण्डरक, नरेन्द्र रिन्डल, राजकुमार रहेजा, चिराग नागपाल, तिलकराज बड़ा गांव, नरेश जड़ौली, ईनाम खान, महावीर झिंझाड़ी, सुभाष मंगलौरा, संजय लालुपुरा, ईश्वर टापू, राकेश स्टोंडी, सुरेन्द्र बैनीवाल, सतबीर मान, राजपाल मान समेत हजारों किसान मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment