
भाजपा की ओर पूर्व मंत्री चौ. बलबीर सिंह सैनी को किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं की ओर से एक निजी पैलेस में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इसमें पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर व जिला परिषद चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी सहित कई पदाधिकारियों ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर ने कहा कि भाजपा के राज में क्या बदला। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब भी प्रधानमंत्री मोदी विदेश में जाते हैं तो वहां उनका जोरदार स्वागत होता है। इसी विदेश नीति से चीन और पाकिस्तान हड़बड़ाया हुआ है कि कहीं भारत की आर्थिक व्यवस्था इतनी मजबूत ना हो जाए कि पूरी दुनिया में इस देश का सिक्का चले। पूर्व मंत्री बलबीर सैनी ने कहा कि किसानों को कर्जा मुक्त बनाने के लिए सरकार नीतियों में बदलाव करने जा रही है। जिसके लिए किसान संगठनों व विशेषज्ञों की राय जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कर्जा माफी समस्या का हल नहीं, बल्कि ऐसी नीति लाई जाएगी कि किसान पर कर्जा चढ़े ही नहीं। किसान के हिस्से की खाद व सब्सीडी की चोरी ना हो। इसके लिए आधार कार्ड को किसानों के खाते से लिंक करके बैंक द्वारा सब्सीडी दी जा रही है। बलबीर सैनी ने कहा कि कार्यकर्ताआ गुमराह ना हों और देशहित के बारे में सोचें। अन्यथा दूसरे विपक्षी दल देशहित को भूलाकर अपने वोट हित के लिए उनका प्रयोग करेंगे। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनदीप सिंह विर्क ने कहा कि अब से पहली सरकारें किसानों को पांच रुपये से लेकर 50 रुपये तक के मुआवजा चेक देकर उनका मजाक उड़ाती थी। लेकिन इस सरकार ने अकेले जिला कुरुक्षेत्र में चार करोड 62 लाख रुपये से अधिक का मुआवजा वितरित किया। कार्यक्रम में समर्थकों ने पूर्व मंत्री बलबीर सैनी को फूल मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। सभा को जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विधानसभा विस्तारक कल्याण सिंह कंबोज, जिला महामंत्री सुशील राणा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अब्बल सिंह राणा, प्रदेश महामंत्री राजकुमार सैनी, मार्केट कमेटी के चेयरमैन गुरनाम मलिक, वाइस चेयरमैन अमित बंसल, पूर्व महामंत्री राजपाल राणा , एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष रामपाल पाली, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष लाडी पाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता कश्मीर सिंह विर्क, युधिष्ठर बहल, विनोद बंसल मलिकपुर, जिला पार्षद रिंकू थाना, विकल चौबे, मीडिया प्रभारी ज्ञानचंद शर्मा, सुखबीर ईश्हाक, हरदेव सिंह, शैंटी जखवाला, गंगा शरण, किसान मोर्चा से निर्मल शर्मा, नौतन शर्मा, रवि बेरी अरुणाय, रामकुमार सैनी, जरनैल सिंह लोटनी, साधु सिंह सरपंच, वीरेंद्र शर्मा नैसी, राजेश सैनी, राकेश पुरोहित, गुलाब सुरमी, हिमांशु शर्मा, राजविंद्र सिंह विर्क, सुभाष शर्मा भूस्तला, रणजीत बिलोचपुरा, कुलवंत जलबेहड़ा, तरसेम गोयल, रामपाल थाना, मुकेश थाना, शमशेर, वेदप्रकाश थाना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment