10000

Monday, 10 July 2017

सी.आई.ए-1 टीम करनाल ने लुट और स्नैचिंग के गिरोह

सी.आई.ए-1 टीम करनाल ने लुट और स्नैचिंग के गिरोह को प्रोडक्षन वारंट पर ले किया वारदात का खुलासा:------    
करनाल 
दिनांक 06.07.17 को करनाल पुलिस की क्राइम युनिट सी.आई.ए-1 इन्चार्ज उप-निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह की टीम ने लुट व स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह को अदालत से प्रोडक्षन वारंट पर लेकर तीन दिन का रिमांड हासिल किया । दौराने रिमांड पुछताछ पर आरोपीयों से थाना असंध में दर्ज मुकदमा नं0-330/17 धारा 392,341 भा.द.स. व धारा शस्त्र अधिनियम का खुलासा किया गया व दिनांक 08.07.17 को आरोपीयों की निषानदेही पर करनाल व उतर प्रदेष सीमा के पास से बैटरीयों से भरा बैग व पर्स बरामद किया गया । बैग से अलग-अलग कंपनीयों की 170 बैटरी बरामद हुई । आरोपीयों ने यह बैग और पर्स एक व्यक्ति सुनिल दत से थाना असंध क्षेत्र के गांव शेखपुरा के मेनरोड़ पर सुनसान जगह पर मोटर साईकिल के आगे मोटर साईकिल लगाकर पिस्तौल के बल पर छीना था, उन्हें अंदेषा था कि मुदई का बैग पैसों से भरा है ।      
आरोपीयों..... 1. सोहन लाल पुत्र सोनू पुत्र बलजीत सिंह, 2. संदीप उर्फ एंडी पुत्र बर्खा राम दोनों वासीयान गांव फरल थाना पुण्डरी जिला कैथल और 3. बीरबल उर्फ बीर पुत्र ऋषिपाल वासी मटरवा खेड़ी थाना पुण्डरी जिला कैथल के द्वारा पुलिस पुछताछ में कई अन्य मामलों के बारे भी इंकसाफ किया गया है, जिनमें दौबारा आरोपीयों की गिरफतारी डालकर रिमांड हासील किया जाएगा व पुछताछ और बरामदगी की जाएगी । इन तीनों आरोपीयों के खिलाफ कैथल जिले में भी लुट, स्नैचिंग व शस्त्र अधिनियम की धाराओं में करीब आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं ।   

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...