करनाल। parveen kaushik
इनेलो नेता एवं एहलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि एसवाईएल के
मुद्दे पर सरकार राजनीित कर रही है। इनेलो ने रणनीित बना ली है कि 10
जुलाई वह हरियाणा में आने वाले पंजाब के वाहनों को रोकेगी। करनाल में
इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव बृज शर्मा के डिवाइन बैंक्वेट हाल में आयोजित
प्रोग्राम में वाहन रोकने के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई। लालडू
के पास बेरियर लगाकर कार्यकर्ता वाहन रोकेंगे और इनकी अगुवाई अभय सिंह
चौटाला करेंगे।
पत्रकारों के जवाब देते हुए कहा कि लाखों की संख्या में कार्यकर्ता सड़कों
पर उतरेंगे। पंजाब से हरियाणा की संभी एंट्री पर नजदीक लगते जिले के
कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि हमने केंद्र
सरकार को 9 जुलाई तक अल्टीमेटम दिया हुआ है कि या तो सुप्रीम कोर्ट के
आदेश को 9 जुलाई तक लागू करें, या आश्वासन दे कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश
कब तक अमल में लाए जा रहे हैं। पंजाब से हरियाणा में आने वाले सभी
रास्तों पर एक दिन के लिए संकेतिक बंद करेंगे। यदि इसके बाद भी केंद्र
सरकार ने टालने का काम किया तो बड़ा निर्णय लिया जाएगा। जब तक हरियाणा को
इसका हक नहीं मिलता तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए
कहा कि हुड्डा कहां है और वह तो देश का सबसे बड़ा किसान विरोधी आदमी है।
अपने समय में किसानो की बेशकीमती जमीनों को बेचा कोड़ियो के भाव हुड्डा
ने ही बेचा है। अब किसान पंचायत के नाम पर सोनिया गांधी को दिखाना चाहते
हैं कि हुड्डा को ही कांग्रेस की कमान सौपी जाए।
एक सवाल के जवाब में अभय ने कहा कि जो पोलिटिकल ड्रामा हम कर रहे हैं। हम
किसानों की तरफ से अपील करते हैं कि कांग्रेस और भाजपा भी ड्रामे में
शामिल हो। कांग्रेस में नेतृत्व की लड़ाई जोरों पर है। कांग्रेस एक नहीं,
पांच कांग्रेस हैं, हुड्डा, तंवर, किरण सुजेरवाला और कुलदीप की कांग्रेस
अलग-अलग। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि कार्यकर्ता जी जान
से जुट जाए, ताकि किसानों को उनकी हक का पानी दिलवाया जा सके। उन्हाेंने
कानून व्यवस्था पर निशाना साधा और कहा कि करनाल सीएम सिटी है, लेकिन यहां
पर क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव बृज
शर्मा, जिला अध्यक्ष यशवीर राणा, प्रवीन अत्रेय, पूर्व विधायक नरेंद्र
सांगवान, मामूराम गोंदर, गुलजार मान, जिला प्रवक्ता हरपाल रोड़ कलामपुरा,
रामकुमार एबला, मनोज वधवा, सतपाल गुप्ता, कुलदीप सिंह, जयप्रकाश कांबोज,
जगदीश चावला, मनोज कंबोज, ओमप्रकाश सलूजा, फूल सिंह मंजूरा, भीम जलाला,
प्रकाश कौर, सोनिका गिल, धर्मबीर पाढ़ा, गुरदेव रंबा, इंद्रजीत वराया,
बबलू जाणी, रघुबीर कुटेल, प्रदीप कांबोज, सतीश बलहारा आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment