10000

Sunday, 23 July 2017

बेटी बचाओ अभियान ने 21 बेटियों का मनाया सामूहिक रूप से लाडली जन्म महोत्सव



बेटी बचाओ अभियान ने 21 बेटियों का मनाया सामूहिक रूप से लाडली जन्म महोत्सव
KARNAL -PARVEEN KAUSHIK 
बेटी बचाओ अभियान के तत्वाधान में गर्वेनमेंट मिडिल स्कूल बांसों गेट में
लाडली जन्म महोत्सव का आयोजन प्रधान किरण शर्मा की अध्यक्षता में किया
गया जिसमें मुख्य अतिथि बेटी बचाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक, चेयरमैन
श्री हरीश चन्द्र आजाद रहे। स्कूल के मुख्यध्यापिका और स्टाफ ने आए हुए
बेटी बचाओ अभियान के पदाधिकारियों का स्वागत किया। स्कूल की बेटियों ने
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया और स्वागत गीत ‘स्कूल के प्रांगण में
आए हैं आदरणीय मेहमान, इनका हम करते हैं सम्मान’ गाकर स्वागत किया। मंच
संचालन नीलम नैन ने किया। मुख्य अतिथि हरीश चन्द्र आजाद, सीमा शर्मा,
सुष्मिता भौमिक, किरण शर्मा, मुख्यअध्यापिका बलेश कुमारी ने बेटियों पर
अपने अपने विचार रखे।
जुलाई मास में आने वाले 21 बेटियों का सामूहिक जन्मदिवस मनाया गया और
कक्षाओं में प्रथम आने वाले बच्चों को गोल्ड मैडल देकर सम्मानित किया
गया। हरीश चन्द्र आजाद ने बेटियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बेटियांं
घरों में संस्कारों को जन्म देती है। हमें बेटियों को पढ़ाना और उन्हें
बचाना है और उन्हें आगे बढ़ाना है। स्कूल की मुख्यध्यापिका ने आए हुए सभी
मुख्य अतिथियों का धन्यवाद किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हरीश चन्द्र आजाद, सीमा शर्मा,
सुष्मिता भौमिक, महेश पाहुजा, वाणी शर्मा, सुभाष गुरेजा, किरण शर्मा,
सविता शर्मा, प्रेम लता सलूजा, शांता देवी, संजय बत्तरा, देवेन्द्र
शर्मा, अरुण शर्मा, हरीश भुटानी, बलेश कुमारी, सपना अरोड़ा, महेन्द्र
सिंह, सुमित कुमार, नवीन वर्मा, संतोष नागपाल, सुषमा, रविन्द्र, रूचि,
संतोष, संदीप, नीलम नैन, पूजा, पूनम, सुषमा आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...