10000

Monday, 24 July 2017

खूनी संघर्ष में तीन घायल, तेजधार हथियारों से हमला


घरौंडा :प्रवीण कौशिक 
रविवार देर सांय शहर में दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष होने का मामला प्रकाश मे आया है। जिसमे एक पक्ष के तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को घरौंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से एक घायल को नाजुक हालत के रहते कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच मे जुटी  है।
मिली जानकारी के अनुसार नगर की वाल्मीकि बस्ती के निकट कुछ युवक हुड़दंगबाजी कर रहे थे कि दूसरे समुदाय के एक युवक ने उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे थी कि  बातों ही बातों में उनके बीच झगड़ा शुरू हो गया। 
बताया गया है कि झगड़ा होने पर देखते ही देखते दोनों ओर से संख्या बढ़ती गई और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। इस दौरान ईंट-पत्थर भी बरसाए गए। इस खूनी संघर्ष में घरौंडा निवासी सुशील, पदम सिंह व जॉनी घायल हो गए। घायल तीनों एक ही परिवार के सदस्य बताए जाते हैं। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। 
देखते ही देखते शहर जैसे कि छावनी में तब्दील हो गया घायलों को तुरंत उपचार के लिए पुलिस द्वारा घरौंडा सीएचसी ले जाया गया। जहां पर घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही थी। इस दौरान डाक्टरों ने एक घायल की हालत नाजुक देखते हुए उसे

प्राथमिक उपचार देकर करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया।  संघर्ष के दौरान पथराव कियापुलिस जांच अधिकारी धर्मबीर ने बताया
 कि  पुलिस को सूचना मिली थी कि वाल्मीकि बस्ती के पास दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष हो रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...