10000

Saturday, 8 July 2017

मलिकपुर रोड पर सिवरेज का ढक्कन टुटा देख हेफैड चयरमैन एवं विधायक हरविंद्र कल्याण का गुस्सा सातवें आसमान पर

ढक्कन का फोटो मोबाइल में खींचकर अधिकारियों को लताड़ लगाते हुए कहा कि इस प्रकार से काम नही चलेगा, 
घरौंडा -प्रवीण कौशिक 
रेलवे लाइनपार मलिकपुर रोड पर सिवरेज का ढक्कन टुटा देख हेफैड चयरमैन एवं विधायक हरविंद्र कल्याण का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और ढक्कन का फोटो मोबाइल में खींचकर अधिकारियों को लताड़ लगाते हुए कहा कि इस प्रकार से काम नही चलेगा, सीवर के ढक्कन टुटे होने से कोई बाइक सवार हादसे का शिकार हो सकता है। सीवर के ढक्कनों को तुरंत बदले अधिकारी। 

विधायक हरविंद्र कल्याण शनिवार को सीटीपी पर लगाए जाने वाले जनस्वास्थ्य विभाग के ट्यूबवैल का शिलान्यास करने के बाद होने वाले विकास कार्यो का निरीक्षण कर रहे थे, तो उसी समय उनकी नजर मलिकपुर रोड पर अंडरपास के चौराहे पर बने सीवरेज के टुटे हुए ढक्कन पर पड़ी। जिससे देख विधायक तेस में आ गए और अपने मोबाइल से फोटो खींच पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई। विधायक ने कहा कि सीवरेज का ढक्कन चौराहे के बीच में टुटा पड़ा है और किसी भी अधिकारी का इस ओर कोई ध्यान ही नही है। विभागीय अधिकारियों की यही लापरवाही किसी वाहन चालक के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। क्षेत्र में इस प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नही किया जाएगा। जहां कहीं पर भी इस प्रकार की स्थिति है उसे विभागीय अधिकारी ठीक करें। विधायक की लताड़ के बाद विभागीय अधिकारियों की नींद टुटी और आनन-फानन में अधिकारियों ने सीवरेज का ढक्कन कुछ ही मिनटों में बदल डाला। 
ट्यूबवैल का शिलान्यास-
  
विधायक हरविंद्र कल्याण ने एसटीपी के नजदीक के नजदीक पब्लिक हेल्थ के ट्यूबवैल का शिलान्यास नारियल तोड़कर किया। विधायक कल्याण ने कहा कि ट्यूबवैल लगने से वार्ड-1 व 2 की शिव कालोनी, राजीव कालोनी सहित अन्य कालोनी के लोगों का फायदा मिलेगा और कालोनियों में पानी की किल्लत दूर होगी। 
एक ही बस में मिनी हॉस्पिटल-
विधायक हरविंद्र कल्याण ने रॉटरी क्लब गुरूग्राम की ओर से आयोजित नि:शुल्क स्तन कैंसर जांच शिविर की शुरूआत की। साथ ही विधायक ने मेमोग्राफी वैन का भी अवलोकन किया। लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस बस में कैंसर जांच के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। शिविर में 35 से 40 साल से ज्यादा की महिलाओं ने ब्रेस्ट कैंसर की जांच करवाई। विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि कैंसर जांच के लिए यदि किसी प्राइवेट अस्पताल में जाते है तो बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते है, लेकिन घरौंडा क्षेत्र के लोगों को यह सुविधा निशुल्क मिल रही है और भविष्य में भी इस प्रकार की अन्य सुविधाओं के लिए प्रयास किए जाएंगे।
पुरूष डॉक्टर की मांग-
सी.एच.सी. में कैम्प के दौरान एसएमओ कुलबीर सिंह ने अस्पताल में विधायक हरविंद्र कल्याण के समक्ष पुरूष डॉक्टर नियुक्त करवाने की मांग रखी। एसएमओ कुलबीर सिंह ने विधायक को बताया है कि सीएचसी में पुरूष डॉक्टर न होने के कारण रात को इमरजैंसी ड्यूटी में दिक्कतें आ रही है, क्योंकि अस्पताल में केवल महिला डॉक्टर ही है। विधायक ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। 

इस मौके पर नपा चेयरमैन सुभाष गुप्ता, पब्लिक हेल्थ एसडीओ विनोद आर्य, जेई रविंद्र कुमार, एसएमओ कुलबीर सिंह,  मार्किट कमेटी चेयरमैन रमेश बैरागी, उपचेयरमैन सुरेंद्र जैन, श्यामलाल पाल, पार्षद जयभगवान सेन, राजिंद्र बसताड़ा सहित अन्य अधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...