10000

Friday, 14 July 2017

नहीं बच सकते आप इन गड्डों से

 
घरौंडा : 14 जुलाई-प्रवीण कौशिक

बसताडा ओवरब्रिज अंडरपास के नीचे बने गड्डे किसी भी बड़े हादसे को न्यौता
दे सकते है। अंडरपास सडक़ की मर मत न किए जाने से राहगीरों व वाहन चालकों
में निजी क पनी के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। वाहन चालकों का कहना है कि
क पनी सिर्फ भारी भरकम टोल वसूलना जानती है, खस्ता सडक़ों की ओर उनका कोई
ध्यान नही है।
बसताडा ओवरब्रिज अंडरपास के नीचे बना करीब तीन फुट चौड़ा गड्डा छोटे व
बड़े वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। दिन के समय तो गड्डा
दिखाई देता है लेकिन रात के अंधेरे में कोई भी व्यक्ति हादसे का शिकार हो
सकता है। वाहन चालक प्रवीन कुमार, राजेंद्र सिंह बसताड़ा, संदीप कुमार,
आशीष, नरेंद्र, युवराज, जगपाल सिंह आदि का कहना है कि बसताडा ओवरब्रिज पर
एक बहुत ही बड़ा गड्डा बना हुआ है। यहां से गुजरने वाला वाहन चालक इस
गड्डे से नही बच सकता। गड्डे में अक्सर पानी जमा हो जाता है और जिसमें
मक्खी-मच्छर व अन्य जीव पैदा होने लगते है। वाहन चालकों का कहना है कि
गड्डे की यह समस्या आज से नही, बल्कि पिछले कई महीनों से है। लेकिन क पनी
के अधिकारियों का इस ओर कोई भी ध्यान नही है। इतना नही सर्विस लेन भी
बिल्कुल खस्ता हो चुकी है, जो हादसों को बढ़ावा दे रही है। वाहन चालकों
का कहना है कि क पनी वाहन चालकों से इतना भारी टोल वसूलती है, लेकिन क
पनी की जि मेदारी बनती है कि वे सडक़ों पर पड़े इन गड्डों को भरें।
ग्रामीणों ने सडक़ पर की मर मत की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...