10000

Wednesday, 31 May 2017

विकास कथूरिया बने स्वच्छ भारत के हरियाणा प्रदेश संयोजक

विकास कथूरिया बने स्वच्छ भारत के हरियाणा प्रदेश संयोजक
भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य विकास कथूरिया को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव ने स्वच्छ भारत हरियाणा प्रदेश का संयोजक नियुक्त किया है। अपनी नियुक्ति पर विकास कथूरिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, युवा प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव एवं युवा प्रदेश महामंत्री जनक पोपली तथा प्रदेश संगठन का भी धन्यवाद किया है और कहा है कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वह बखूबी निभायेंगे और पार्टी के विश्वास पर खरे उतरेंगे। 
विकास कथूरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जो स्वच्छ भारत की अवधारणा तैयार की गई है हर एक देशवासी का कर्तव्य बनता है कि वह इसमें अपना सहयोग प्रदान करे। इसी कारण ही भाजपा युवा मोर्चा ने स्वच्छ भारत का बीड़ा उठाया है। इस बात में कोई शक नहीं है कि पूरे भारत में हमारा प्रदेश हरियाणा स्वच्छ भारत अभियान में सिरमौर होकर उभरेगा और एक कीर्तिमान स्थापित करेगा। 
उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत के हरियाणा मिशन के अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक जिले में हर प्रदेशवासी को स्वच्छता के विषय पर सम्पूर्ण रूप से जागरुक किया जायेगा। यह सम्पूर्ण तौर पर सुनिश्चित किया जायेगा कि स्वच्छता के कार्य में हर प्रदेशवासी की सक्रिय भागीदारी हो। स्वच्छ भारत मिशन में लोगों को पूरे प्रदेश में पौधारोपण के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ-साथ पर्यावरण सुरक्षा का मुद्दा भी अहम रहेगा। हम विदेशों में देखते हैं कि जिस प्रकार सम्पूर्ण रूप से वहां साफ सफाई है और स्वच्छ पर्यावरण है वैसा ही हमारे देश में भी हो यह सभी चाहते हैं। परन्तु क्रियात्मक रूप से इस पर अमल नहीं कर पाते। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव की अगुवाई में प्रदेशवासियों को जागरुक करके इस पर पूर्ण तौर पर अमल भी करवायेगा। 
उन्होंने कहा कि आने वाली 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस है। भाजपा युवा मोर्चा इस मौके पर प्रदेशवासियों को आह्वान करता है कि वह उस दिन अपने हाथों से कम से कम एक पौधारोपण अवश्य करें। इससे प्रदेश में एक तरफ जहां हरियाली आएगी वहीं पर्यावरण असंतुलन भी संतुलित होगा।   

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...