मुख्यमंत्री का व्यक्तित्व अध्यात्मिक और सामाजिक--ऐसे व्यक्तित्व से सीख लेने की जरूरत:- ओएसडी अमरेन्द्र सिंह।
मुख्यमंत्री की दीर्घायु एवं सदा स्वस्थ रहने की कामना के लिए स्थानीय कुंजपूरा रोड़ स्थित श्री महाबीर दल मंदिर में श्री रामचरित मानस के सुंदरकांड का किया गया पाठ ।
करनाल 5 मई, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के 64वें जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और करनाल की विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के द्वारा मुख्यमंत्री की दीर्घायु एवं सदा स्वस्थ रहने की कामना की दृष्टि से स्थानीय कुंजपूरा रोड़ स्थित श्री महाबीर दल मंदिर में श्री रामचरित मानस के सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेन्द्र सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और प्रभु श्री राम की प्रतिमा के समक्ष माथा टेका तथा पवित्र ग्रंथ रामायण की आरती की। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा की राजनीति में नैतिकता के परिचायक हैं और इसी नैतिकता के आधार पर हरियाणा में समान विकास को लेकर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। प्रभु उन्हें यह नेक कार्य करने के लिए अधिक साहस और क्षमता प्रदान करें तथा उन्हें लम्बी आयु प्रदान करें।
इस मौके पर उपस्थित विशिष्ट अतिथि मेयर रेणूबाला गुप्ता ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जन्म दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारे ईमानदार व यशस्वी मुख्यंमत्री मनोहर लाल को भगवान लम्बी आयु दे और वे हरियाणा की इसी प्रकार नि:स्वार्थ सेवा व हमारा मार्गदर्शन करते रहें। इसी के दृष्टिगत करनाल की जनता के द्वारा सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में समूचे हरियाणा प्रदेश के साथ-साथ करनाल भी विकास के नए आयामों को छू रहा है। उनकी प्रेरणा व मार्गदर्शन के फलस्वरूप ही भारत सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण में करनाल ने पूरे उत्तर भारत में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह स्थान उत्तर भारत में दो लाख से 10 लाख तक के जनसंख्या वर्ग में हासिल किया है। भगवान उन्हें हरियाणा को इसी प्रकार आगे बढ़ाने के लिए और अधिक ऊर्जा प्रदान करें, यह लोगों की कामना है। इस मौके पर प० हरिदत्त शर्मा, प०अशोक शर्मा, प० विरेन्द्र शर्मा, प० अजय शर्मा तथा प० अभिषेक शर्मा ने सुंदरकांड का पाठ किया।
इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनन्द, कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव अशोक सुखीजा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी डा० गोपाल कृष्ण,करनाल विकास निधि के ट्रस्टी पंकज भारती, सतीश खट्टर, समाज सेवी बृज गुप्ता, ऋषिपाल शास्त्री, संजय मदान, उमेश चानना, अमर ठक्कर, कृष्ण लाल तनेजा, प्रवीन लाठर, दीपक गुप्ता, अशोक मदान, भगवानदास अग्गी,रोहताश लाठर, डा० बीके ठाकुर, प्रो० बीके कौशिक, श्याम बत्तरा, गुरचरण लखन पाल, जितेन्द्र शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment