काष्त योग्य सरकारी जमीन को दो वर्श के लिए ठेके पर
करनाल3 मई,
नगर निगम में सम्मलित गांवों में उपलब्ध काष्त योग्य सरकारी जमीन को दो वर्श के लिए ठेके पर देने हेतू निगम परिसर में कार्यकारी अधिकारी धीरज कुमार की अध्यक्षता में आज झण्झाडी, उचाना, उचानी, धोलगढ़ (उचाना), भैणीखुर्द (उचाना) व कैलाष गांवों की बोली करवाई गई। बोली में कुल 24 बोलीदाताओं ने भाग लिया। सफल रहे बोलीदाताओं की ओर से सिक्योरिटी राषि मिलाकर कुल 4 लाख 37 हजार रूपये की राषि निगम में जमा करवाई गई। उचाना गांव में प्लाट नम्बर 1 से 4 की बोली में प्लाट नम्बर 3 तथा इसी गांव के प्लाट नम्बर 6 व 7 की बोली, सिंचाई-पानी अथवा नलकूप इत्यादि की समस्या के चलते रद्द कर दी गई। रद्द होने वाली बोली में, बोली देने वालों की मांग थी कि उनके लिए अलग से नलकूप लगवाया जाए, जबकि निगम अधिकारियों का तर्क था कि छोटे-छोटे प्लाटों में एक नलकूप से सिंचाई का काम हो जाता है। बहरहाल इसका निर्णय आयुक्त नगर निगम की ओर से लेने के बाद, बोली की तिथियां बाद में घोशित की जांएगी।
आज की बोली करीब 12 बजे षुरू हुई, जो 2 घण्टे तक चली। निगम के सचिव बल सिंह ने बोली देने आए व्यक्तिओं को षर्तें बताई। षर्तों के अनुसार बोली 2 वर्श के लिए अर्थात मई 2017 से 30 अप्रैल 2017 तक प्रभावी रहेगी। बोलीदाताओं को 50 हजार रूपये की धरोहर राषि मौके पर ही जमा करवाने के लिए बताया गया। सफल बोलीदाताओं को षेश राषि एकमुष्त जमा करवाने के लिए 1 सप्ताह का समय दिया गया। भूमि में खड़े पेड़-पौधे, सिंचाई के नलकूप व खाल इत्यादि की रखवाली संबंधित सफल बोलीदाता को ही करनी होगी। फसल कटाई के बाद खेतों में बचे अवषेशों में आग नहीं लगाई जाएगी तथा किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा की स्थिति में नुकसान के जिम्मेदार वे स्वयं होंगे।
आज की बोली में झण्झाडी गांव में प्लाट नम्बर 1 की बोली के लिए रिजर्व प्राईस 1 लाख रूपये रखी गई थी, यह बोली 1 लाख 60 हजार रूपये पर समाप्त हुई। सफल बोलीदाता झण्झाड़ी के ही राजेष कुमार रहे। इसी प्रकार झण्झाडी गांव में ही प्लाट नम्बर 2 (आरक्षित) के 1 एकड़ 5 कैनाल 11 मरले की बोली के लिए 55 हजार रिजर्व प्राईस रखी गई थी। यह बोली 1 लाख 11 हजार पर समाप्त हुई तथा झण्झाडी के रोहताष कुमार सफल बोलीदाता रहे।
इसके अतिरिक्त उचाना गांव में प्लाट नम्बर 1 से 4 में 45 एकड़ जमीन की बोली के लिए रिजर्व प्राईस 14 लाख रूपये रखी गई थी और यह बोली 18 लाख 25 हजार रूपये पर समाप्त हुई। यह बोली गुलषन कुमार सफल बोलीदाता के नाम छोड़ी गई। प्लाट नम्बर 5 भैणीखुर्द (उचाना) के लिए 11 एकड़ 5 कैनाल 63 मरले की बोली करवाई गई। इसमें रिजर्व प्राईस 4 लाख 50 हजार रूपये रखा गया था। यह बोली 5 लाख 6 हजार रूपये पर समाप्त हुई। सफल बोलीदाता मलखान सिंह रहे। इस प्रकार आज कुल 61 एकड़ 17 कैनाल 23 मरले जमीन की बोली हो गई। असफल रहने वाले बोलीदाताओं की सिक्योरिटी राषि मोके पर ही वापिस कर दी गई। बता दें कि बोली द्विवार्शिक अवधि के लिए थी, लेकिन बोलीदाताओं द्वारा एक वर्श के लिए जितनी राषि जमा करवानी थी, इतनी ही राषि अगले वर्श भी बिना बोली के निगम कार्यालय में जमा करवानी होगी।
ई.ओ. धीरज कुमार ने बताया कि वीरवार 4 मई को भी निगम परिसर में गांव फूसगढ, कम्बोपूरा, जरीफा विरान तथा सैदपूरा गांव की भूमि की निलामी करवाई जाएगी। इस अवसर पर निगम के सहायक इंजीनियर मुकेष षर्मा, कानूनगों भरत सिंह, पटवारी सुरेष कुमार, लिपिक प्रदीप षर्मा, जितेन्द्र मलिक व गगणदीप भी उपस्थित रहे, जिन्होने बोली सम्पन्न करवाई।
No comments:
Post a Comment