10000

Sunday, 14 May 2017

हरियाणा की निर्भया गैंगरेप मामला

हरियाणा की निर्भया गैंगरेप मामला---दो आरोपी गिरफ्तार



चंडीगढ़, 14 मई-
 हरियाणा पुलिस ने जिला रोहतक में एक महिला से सामुहिक दुष्कर्म करने के बाद हत्या करने के मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
सोनीपत के उपायुक्त  के.मकरंद पांडुरंग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में पीडि़त परिवार ने जिन लोगों पर शक जाहिर किया है उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीडि़त परिवार को पूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
पीडि़त परिवार के साथ सहानुभूति व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जिला सोनीपत के गांव कालुपुर निवासी पीडि़ता के निकट सम्बंधी को 10.50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। इस दु:ख की घड़ी में हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन शोक संतप्त परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि पीडि़त परिवार को न्याय दिलवाने के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...