10000

Friday, 5 May 2017

भाकियू 12 मई को चंडीगढ़ के मटका चौंक पर विरोध प्रदर्शन करेगी।


भाकियू 12 मई को चंडीगढ़ के मटका चौंक पर विरोध प्रदर्शन करेगी।

घरौंडा : प्रवीण कौशिक
भाकियू जिला अध्यक्ष अजय राणा ने कहा कि आगजनी की घटनाओं में किसानों की
सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हुई है, लेकिन आगजनी को सरकार ने
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल न कर किसानों के साथ मजाक किया
है। जिससे किसानों में लगातार सरकार के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। फसल
बीमा योजना में आगजनी को शामिल करने व मुआवजा राशि बढ़ाने के लिए भाकियू
12 मई को चंडीगढ़ के मटका चौंक पर विरोध प्रदर्शन करेगी।
भाकियू जिला अध्यक्ष शुक्रवार को खंड कार्यालय में किसानों की बैठक ले
रहे थे। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुलतान ङ्क्षसह ने विशेष तौर पर शिरकत
की। उन्होंने किसानों को स बोधित करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार सत्ता में
आने से पहले ही किसानों के अच्छे दिनों की बात करती थी, लेकिन अब जमीनी
हकीकत कुछ ओर ही सामने आ रही है। देश व प्रदेश का किसान अपनी मांगों को
लेकर सरकार के सामने गुहार लगा रहा है लेकिन सरकार किसानों की कोई बात
नही सुन रही है। वहीं जिला अध्यक्ष अजय राणा ने कहा कि आज किसान कर्ज में
डुबा हुआ है और फसलों में आगजनी होने से किसान की आर्थिक स्थिति खराब हो
चुकी है। इसलिए सरकार को मुआवजा राशि बढ़ानी होगी और साथ ही किसानों के
कर्ज माफ करने होंगे। उन्होंने कहा कि 12 मई को चंडीगढ़ में होने वाले
प्रदर्शन को लेकर किसान नेता जनस पर्क अभियान तेज करेंगे और किसानों को
भारी सं या में चंडीगढ़ पहुंचने का न्यौता देंगे। इस मौके पर हल्का
प्रधान सुक्रमपाल व शहरी प्रधान मोहन सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...