10000

Friday, 5 May 2017

कार्यकर्ता पार्टी की एक मजबूत कड़ी होता है: विधायक


कार्यकर्ता पार्टी की एक मजबूत कड़ी होता है: विधायक
घरौंडा : प्रवीण कौशिक
हेफैड चेयरमैन एवं विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि बीजेपी ने अपने
प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा मान-स मान देती है और कार्यकर्ताओं के कारण
ही पार्टी आज विश्व में जानी जाती है। पार्टी के कार्यकर्ताओं का दायित्व
बनता है कि वे पार्टी की नीतियों का घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार करें और
जनता के बीच पार्टी की पैठ मजबूत करें, ताकि संगठन को ओर भी अधिक मजबूती
मिलें।
विधायक हरविंद्र कल्याण शुक्रवार को गांव चौरा के एक निजी स्कूल में
आयोजित बरसत मंडल की कार्यकारिणी की बैठक को स बोधित कर रहे थे। बैठक की
अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गुलाब सिंह ने की। विधायक ने कार्यकर्ताओं में
जोश फूंकते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की एक मजबूत कड़ी होता है और
उसी कार्यकर्ता के कारण आज पार्टी ने बुलंदियों को छूआ है और भविष्य में
संगठन को भी अधिक मजबूती मिले, इसके लिए कार्यकर्ताओं कार्य करने होंगे।
उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और प्रदेश मु यमंत्री मनोहरलाल खट्टर
के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास पथ पर अग्रसर है और आने वाले वर्षो
में देश व प्रदेश की कायापलट हो जाएगी। जितने विकास कार्य बीजेपी सरकार
में हो रहे है, शायद ही पहले किसी सरकार में हुए हो और बीजेपी की
विकासपूर्ण नीतियों के कारण आज विपक्ष भी कुछ भी नही बोल पा रहा है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को अब बूथ स्तर पर भी कार्य करने की जरूरत
है और मंडल स्तर की बैठक के बाद कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई जाएगी और
बीजेपी संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।
इस मौके पर मार्किट कमेटी चेयरमैन रमेश बैरागी, ब्लॉक समिति चेयरमैन
विनोद त्यागी,  बूथ प्रभारी राजिंद्र सिंह, मंडल प्रभारी कुलदीप शर्मा,
सरपंच विकास लालुपुरा, जगदीश राणा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...