10000

Friday, 5 May 2017

जयहिन्द मंच की महिला विंग का मजबूत गठन

by-parveen kaushik
जिला करनाल में जयहिन्द मंच की महिला विंग का मजबूत गठन 
करनाल : 
जयहिंद मंच ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राज शर्मा जी को महिला विंग का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया। संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव नवीन जयहिंद ने यह जिम्मेवारी उन्हें सौंपी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि देशभक्ति के प्रति युवाओं और युवतियों को जोडऩे में युवतियों की विशेष भूमिका रहती है। करनाल महिला विंग जयहिंद मंच की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया पंडित ने एक मजबूत कार्यकारिणी कमेटी का गठन किया और जयहिंद मंच के बैनर तले समाज में फैली हुई कुरीतियां और किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को खत्म करने का प्रण लिया। श्रीमती राज कौशिक जी ने इस मौके पर जयहिंद मंच के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेश शर्मा को विश्वास दिलाया कि 7 लाख लोगों के इस विशाल संगठन को करनाल में तेजगति के साथ विस्तार किया जाएगा व आगामी 16 मई को एक ब्लाक कार्यालय का उद्घाटन भी करनाल में किया जाएगा। जय हिन्द करनाल में ऐसा मंच होगा जिसमें कोई भी व्यक्ति भ्रष्टाचार से संबधित शिकायत दे सकता है और चरित्र निर्माण के माध्यम से राष्ट्रीय निर्माण के लिए यह संगठन मजबूती से कटिबद्ध है।   
इस कमेटी में नवनियुक्त प्रधान सुनील कौशिक ने भी अपने सााथियों के साथ एक कार्यकारिणी कमेटी का गठन किया और किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार से अलर्ट रहने का संकल्प लिया। 
इस अवसर पर चित्रा कौशिक, श्रीमती राजकौशिक प्रदेश महिला जयहिन्द मंच अध्यक्ष, शमशेर सिंह जबाला, विक्रम राणा, परवेज बंसल, गौरव शर्मा, एस.एस. गुरेजा, मीनू शर्मा, सोनी दुआ, जिला अध्यक्ष महेन्द्र नरवाल, सुनील, लेखक व चिंतक साहिल जी, सोनिया पण्डित मौजूद रहे।  

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...