10000

Friday, 19 May 2017

भारत सरकार द्वारा मातृत्व लाभ योजना की शुरूआत

 
भारत सरकार द्वारा मातृत्व लाभ योजना की शुरूआत
इन्द्री 19 मई,  
 हरियाणा के खाद्य,नागरिक आपूॢत एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि जच्चा-बच्चा के बेहतरीन स्वास्थ्य की देखभाल करने तथा मृत्युदर पर रोक लगाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा मातृत्व लाभ योजना की शुरूआत की गई है,जो कि सरकार का एक सराहनीय कदम है। इस योजना के तहत गर्भवती या बच्चे को दूध पिलाने वाली महिला को पहली संतान के लिए 6 हजार रूपये की राशि की आर्थिक सहायता निर्धारित मापदंडों के अनुसार मिलेगी। हरियाणा सरकार मातृत्व लाभ योजना को प्राथमिकता के आधार पर लागू करेगी। 
मंत्री काम्बोज शुक्रवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इंद्री विश्राम गृह में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। मंत्री ने जनता दरबार में करीब 165 लोगों की समस्याएं सुनी ,जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया तथा शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि केन्द्र व हरियाणा सरकार आये दिन जनहित के लिए नये-नये फैसले ले रही है। इन जनकल्याणकारी निर्णयों से लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। गत दिनों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मातृत्व लाभ योजना को अपनी कैबिनेट में मंजूरी देकर महिलाओं के मान-सम्मान को बढ़ाया है। सरकार के इस फैसले से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को भी बल मिलेगा। उन्होंने बताया कि  मातृत्व लाभ योजना के तहत सम्बन्धित महिला को गर्भावस्था के पंजीकरण पर एक हजार रूपये, पहली जांच के बाद दो हजार रूपये तथा बच्चे के जन्म के पंजीकरण के बाद दो हजार रूपये मिलेंगे तथा शेष राशि बाद में दी जाएगी। 
मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा प्रदेश का एक समान विकास करवा रहे है। सभी 90 हलकों का दौरा करके करोड़ों रूपयों की ग्रांट विकास कार्यो के लिए दी है। उन सभी घोषणाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है। जिनमें से अधिकांश विकास कार्य पूरे हो चुके है तथा शेष कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री केवल चुनाव के दिनों में ही लोगों के बीच में जाते थे । वर्तमान मुख्यमंत्री द्वारा केवल दो वर्षो में ही पूरे प्रदेश का दौरा किया गया है। वर्ष 2017-18 में  शेष बचे विकास कार्यो को भी पूरा करवाएंगे तथा वर्ष 2019 में जनता को प्रदेश में हुए विकास कार्यो के बारे में जानकारी देंगे और इन्ही विकास कार्यो  के आधार पर लोगों से वोट की अपील करेंगे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...