करनाल में हुआ राहुल गांधी का जोरदार स्वागत
यमुनानगर के रास्ते सहारनपुर के लिए निकले राहुल गांधी
करनाल,
: कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज सहारनपुर के लिए करनाल होकर निकले। वह यमुनानगर होते हुए सहारनपुर बार्डर तक पहुंचे। इससे पहले करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर तथा मयूर ढाबा के सामने रूके। जहां करनाल और घरौंडा के तमाम कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया। टोल प्लाजा पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव पंकज पुनिया के नेतृत्व में राहुल गांधी का स्वागत किया गया। इस मौके पर राहुल गांधी को पंकज पुनिया ने हरियाणा की स्थिति से अवगत करवाया तथा कहा कि यहां भाजपा की सरकार से लोग परेशान है। उनसे हरियाणा के लिए समय देने को कहा। जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि वह जल्द ही हरियाणा का दौरा करेंगे। इसके बाद वह मयूर ढाबा पहुंचे। जहां कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन त्रिलोचन सिंह ने उन्हें सिरोपा और तलवार भेंट की। इस मौके पर ललित बुटाना, विरेन्द्र लाम्बरा, अशोक खुराना, राजेन्द्र बल्ला ने उनका स्वागत किया। राहुल गांधी ने सभी पदाधिकारियों और नेताओं से हाथ मिलाया। राहुल गांधी के साथ यूपी प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद राज बब्बर तथा रोहतक से सांसद दीपेन्द्र हुड्डा भी थे। जैसे ही राहुल गांधी का काफिला बसताड़ा टोल प्लाजा पर पहुंचा तो वहां बड़ी तादात में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया। यहां पहुुंचने वालो में गन्नौर से विधायक तथा पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व मंत्री भीमसेन मैहता, कांग्रेस के प्रदेश सचिव पंकज पुनिया, पराग गाबा, पंकज गाबा, सचिन कुण्डू, इन्द्रपाल, मुनीश परवेज राणा, सुखराम बेदी, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री रमेश सैनी, ज्ञान सहोता, सुनील पंवार, रघुबीर संधु, बिजेन्द्र कादियान, अशोक खुराना, राजेश सारसर, नाहर संधु, नरेश संधु मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment