घरौंडा : 24 मई
हेफैड चेयरमैन एवं विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि जब हम सृष्टि विकास की बात करते हैं तो सृष्टि रचयिता ऋषि कश्यप जी का नाम सबसे पहले आता है। जिन्होंने सृष्टि के विस्तार में अह्म योगदान दिया। ऋषि कश्यप जी ने लोगों को हमेशाा मानवता का पाठ पढ़ाया और हमें उनके दिखाए मार्गो पर चलना चाहिए।
विधायक हरविंद्र कल्याण गांव खोराखेड़ी, फुरलक व घरौंडा में कश्यप जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत कर रहे थे। विधायक हरविंद्र कल्याण ने गांव खोराखेड़ी में कश्यप चौपाल का उद्घाटन किया। तत्पश्चात उन्होंने गांव फुरलक व घरौंडा में ऋषि कश्यप की प्रतिमा पर पुष्पार्पित कर आशीर्वाद लिया। विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि भारत ऋषि मुनियों की पावन भूमि रही है। इस धरती पर पैदा हुए तपस्वियों ने मानव जाति के उत्थान के लिए कार्य किए है और ऋषि कश्यप जी भी उन्हीं सात ऋषियों में से एक है, जिन्होंने सृष्टि की रचना की। उन्होंने कहा कि ऋषियों में एक बहुत ही प्रभावी गुण होता है कि विकट से विकट परिस्थितियों में भी वे संयम बनाए रखते है और क्रोध को भी अपने ऊपर हावी नही होने देते, हमें उनके इन्हीं गुणों को अपना चाहिए, क्योंकि आज व्यक्ति जरा सी बात पर लड़ाई झगड़ पर उतारू हो जाता है, जिस कारण क्षेत्र का माहौल भी तनावपूर्ण हो जाता है। इसलिए हमें ऋषियों की वाणी और उनके गुणों का अनुसरण करना चाहिए। इस मौके पर ब्लॉक समिति चेयरमैन विनोद त्यागी, प्रवीन कुमार सोनी, अनिल ठकराल, रोहित भंडारी, पार्षद ओंकार शर्मा, रविंद्र त्यागी सहित अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।
फोटो केप्शन-गांव खोराखेड़ी में कश्यप चौपाल का उद्घाटन करते एवं घरौंडा महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर पुष्पार्पित करते विधायक हरविंद्र कल्याण
No comments:
Post a Comment