10000

Monday, 1 May 2017

बीडीपीओ कार्यालय में जमकर मनरेगा मजदूरों ने बवाल काटा


सौ दिन रोजगार व मजदूरी भुगतान की मांगों को लेकर
बीडीपीओ कार्यालय में जमकर मनरेगा मजदूरों ने बवाल काटा
घरौंडा: प्रवीण कौशिक
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मनरेगा मजदूरों ने सीटू के नेतृत्व में सौ
दिन रोजगार व मजदूरी भुगतान की मांगों को लेकर खंड विकास एवं पंचायत
अधिकारी(बीडीपीओ) कार्यालय में जमकर बवाल काटते हुए सरकार व प्रशासन के
खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सीटू व मनरेगा मजदूरों ने बीडीपीओ को ज्ञापन
सौंपा। सीटू व मजदूरों ने चेताया कि यदि तय समयावधि में उनकी मांगें पूरी
नही हुई तो वे उग्र प्रदर्शन से भी पीछे नही हटेंगे।
सोमवार को सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन(सीटू) के नेतृत्व में
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर ब्लॉक के सैंकड़ों मनरेगा मजदूर नई अनाज
मंडी में एकत्रित हुए। जहां अंतर्राष्ट्रीय मजूदर दिवस पर कार्यक्रम का
आयोजन किया गया और सीटू के प्रदेश महासचिव जयभगवान ने प्रदेश सरकार
द्वारा मजदूर दिवस न मनाए जाने की निंदा की। तत्पश्चात मनरेगा मजदूर सीटू
के प्रदेश महासचिव की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए बीडीपीओ कार्यालय में
पहुंचें। जहां उन्होंने सरकार व प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदेश महासचिव ने कहा कि 1 मई को पूरी दुनिया में मजदूर दिवस मनाया जा
रहा है, लेकिन प्रदेश सरकार मजदूर दिवस ही नही मना रही, जो कि निंदनीय
है। वर्तमान भाजपा पूंजीपतियों की सरकार है और बीजेपी उन कानूनों को ही
समाप्त करने पर लगी हुई है, जो हमारे पूर्वज मजदूरों ने कुर्बानियों के
साथ हासिल किए थे। उन्होंने कहा कि सरकार के पास मनरेगा मजदूरों के लिए
काम ही नही है, 100 दिन का रोजगार देने वाली सरकार मुश्किल से 33 दिन का
भी रोजगार नही दे पा रही है। यदि किसी मजदूर को रोजगार भी मिल जाता है तो
मजदूरों की मेहनत की कमाई समय पर नही दी जाती और मजदूर अधिकारियों के
चक्कर काट-काट कर परेशान होता रहता है। कुछ तथाकथित सरपंच अधिकारियों से
मिलीभगत कर मशीनों से काम करवाना चाह रहे है, जो मजदूरों के साथ धोखा है।
सीटू ने मनरेगा मजदूरों के साथ बीडीपीओ राजेश शर्मा की गैर मौजूदगी में
एबीपीओ विपिन कुंडू को बीडीपीओ के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेताया कि
यदि मांगे पूरी नही हुई तो आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी। एबीपीओ विपिन
कुंडू ने मजदूरों को उनका ज्ञापन बीडीपीओ तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
बॉक्स में-
मनरेगा मजदूरों की मांगे-
1. मनरेगा मजदूरों को 200 दिन रोजगार व 600 रुपए प्रतिदिन मजदूरी दी जाए।
2. 14 दिन में मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित हो व मनरेगा काम तुरंत शुरू
किया जाए। 3. मनरेगा मेट और रोजगार सहायकों की स्थाई नियुक्त व मनरेगा को
विभाग का दर्जा मिलें। 4. मजदूरों को कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत
पंजीकरण किया जाएगा व समाजिक सुरक्षा दी जाए। 5. मजदूरों को जॉब कार्ड व
हाजिरी कार्ड जारी किया जाए। 6. कार्यस्थल पर प्राथमिक चिकित्सा सहित
अन्यू मूलभूत सुविधाएं दी जाए। 7. कार्यस्थल पर मृत्यु में मिलने वाला
मुआवजा 25 हजार से 5 लाख किया जाए।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...