10000

Saturday, 27 May 2017

राहुल गांधी दिल्ली से यमुनानगर की तरफ जाते समय पहुंचें बसताड़ा टोल प्लाजा ।

Inline images 1राहुल गांधी दिल्ली से यमुनानगर की तरफ जाते समय पहुंचें बसताड़ा  टोल प्लाजा  ।
घरौंडा : प्रवीण कौशिक

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली से यमुनानगर की तरफ जाते समय बसताड़ा टोल प्लाजा पर पहुंचें। जहां कांग्र्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया, लेकिन राहुल गांधी गाड़ी में बैठे-बैठे ही कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाते हुए आगे बढ़ गए। राहुल गांधी के साथ अभिनेता एवं यूपी अध्यक्ष राजबब्बर तथा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी साथ दिखाई दिए। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। Inline images 2
कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जीटी रोड से यमुनानगर के रास्ते सहारनपुर जाने की सूचना से शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे ही भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बसताड़ा टोल प्लाजा पर एकत्रित होने शुरू हो गए। लगभग सवा घंटे बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी बसताड़ा टोल प्लाजा पर पहुंचें तो कार्यकर्ताओं में भारी जोश दिखाई दिया और कार्यकर्ताओं ने उपाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। राहुल गांधी ने बिना गाड़ी से उतरे ही कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाया और यमुनानगर की तरफ बढ़ गए।  बता दें कि शुक्रवार को प्रशासन से राहुल गांधी के सहारनपुर आने की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन प्रशासन ने उन्हें आने की इजाजत नहीं दी। उल्लेखनीय है कि सहारनपुर हिंसा के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने जिले का दौरा किया था। जिसके बाद यहां हिंसा ने उग्र रूप ले लिया था। फिलहाल सहारनपुर के हालात सामान्य बताए जा रहे हैं। यहां हालात फिर न बिगड़ें इसे देखते हुए प्रशासन ने राहुल गांधी के जिले के आगमन पर रोक लगा दी है, लेकिन राहुल गांधी भी सहारनपुर आने की जिद पर अड़े हैं। वे सड़क मार्ग के जरिये ही सहारनपुर पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे यहां सहारनपुर जातीय दंगे में पीडि़त दलित परिवारों से मुलाकात करेंगे। 
इस मौके पर युवा प्रदेशाध्यक्ष सचिन कुंडू, प्रदेश सचिव पंकज पूनिया, प्रदेश सचिव रघबीर संधू, कृष्ण बसताड़ा, युवा जिला उपाध्यक्ष दीपक त्यागी, सुनील पंवार, ज्ञान सहोता, पूर्व विधायिका राजरानी पूनम, बीसी सैल प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सेन, राजेंद्र कुटेल, जिला महासचिव यूथ अमन पाल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...