केन्द्रीय मंत्री आठवले का हरियाणा दौरा 5 जून को: बावा
घरौंडा: प्रवीण कौशिक
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले 5 जून को हरियाणा के दौरे पर होंगे। उक्त जानकारी आज यहां हमारे संवाददाता को पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अनिल बावा ने स्थानिय रैस्ट हाऊस मे एक विशेष मिटिंग मे दी। बावा ने बताया कि मंत्री महोदय प्रदेश मे पार्टी को मजबुती की ओर बढाने के लिये विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। व जनसभाओं को आयोजन भी किया जायेगा। पांच जून को रोहतक पवन कुमार चौहान के यहां मंत्री जी का स्वागत होगा। उसके बाद सोनीपत के रिटाना मे बाबा साहेब की मूर्ति का अनावरण के साथ छात्राावास का शिलान्यास किया जायेगा। गोहाना होते हुये मंत्री आठवले पानीपत पहुंचेगे जहां सैक्टर 6 में संत कबीर छात्राावास का शिलाान्यास किया जायेगा व सभा को सम्बोधित किया जायेगा। उसके बाद घरौंडा के बसताडा टोल पर मंत्री जी का भारी स्वागत किया जायेगा। करनाल मे सैनी समाज द्वारा मंत्री जी का स्वागत समारोह किया जायेगा। बसताडा मे अनिल के यहां प्रदेशाध्यक्ष जलपान के लिये रूके।
बावा आज घरौंडा मे कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। ओर मंत्री आठवले के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने आये हुये थे। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश महासचिव कुलदीप सिेंह बामल,अनिल बसताडा, सतबीर सिंह नम्बरदार, पवन कुमार अग्रवाल, मलखान सिंह, पार्षद विक्रम जीत, बोबी सिंह,दिनेश मौर्य,मेहर सिंह व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment