10000

Sunday, 14 May 2017

सरकार की बढती लोकप्रियता से बौखलाए विपक्षी- बराला

political





सरकार की बढती लोकप्रियता से बौखलाए विपक्षी- बराला
कैथल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि सरकार में भ्रष्टाचार नाम की कोई चीज नहीं है युवाओं को मेरिट में योग्यता के अनुसार नौकरी दी जा रही है और भविष्य में भी दी जाएंगी। 
मिशन 2019 के तहत कार्यकतार्ओं की बैठक लेने उपरांत जिला परिषद के वाइस चेयरमैन मुनीष कठवाड़ एडवोकेट के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बराला ने कहा कि सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं क
ो लागू कर गरीब आदमी के स्तर को ऊपर उठाने का काम किया है। सरकार की पारदर्शी प्रशासन और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का असर जनता मेें देखने को मिल रहा है। आज विपक्षी दलों के पास बोलने के लिए कुछ नहीं बचा
है। विपक्षी सरकार की बढती लोकप्रियता से बौखलाए हुए हैं और अनाप-शनाप बयान बाजी कर रहे हैं। इससे पूर्व बराला ने कार्यकतार्ओं से उनकी रायशुमारी जानी। बराला ने स्पष्ट किया कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ होते हैं।
जिस पार्टी के कार्यकर्ता मजबूत हो तो वही पार्टी सरकार बनाती है। उन्होंने कार्यकतार्ओं का आह्वान किया कि वह पार्टी की जन कल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि अब कार्यकर्ताओं को
पूरी तरह से एक्शन मोड में आना होगा। गौरतलब है कि मिशन 2019 के तहत मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला फील्ड में उतर आए हैं जहां मुख्यमंत्री विभिन्न जिलों के दौरे कर रहे हैं तो वहीं
प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला भी शुक्रवार और शनिवार को पूरे दिन कैथल के दौरों पर रहे और उन्होंने इस दौरान करीब दो दर्जन कार्यक्रमों को संबोधित किया। इस अवसर पर उनके साथ विधायक कुलवंत बाजीगर, प्रदेश महाम
ंत्री वेदपाल, जिला परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि हरदीप आंधली, प्रदेश सचिव कैथल के प्रभारी सत्यवान शेरा, लोकसभा निगरानी समिति के अध्यक्ष धर्मबीर डागर, धर्मपाल शर्मा, सुभाष हजवाना, नरेंद्र गुर्जर, पूर्व विधायक
लीला राम, राजपाल तंवर, यशपाल प्रजापति, अशोक गुर्जर, ईशम सिह साकरा के अलावा जिला परिषद व नगर परिषद के सदस्य उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...