करनाल, 8 मई : रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा नीलोखेड़ी के गांव बराना में कांग्रेस युवा हल्का अध्यक्ष अमित चौधरी के आवास पर कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव लोकसभा के साथ करवाने के मुख्यमंत्री के एलान से यह साबित होता है कि भाजपा प्रदेश में अपना जनाधार खो चुकी है। कांग्रेस एक साथ चुनाव के लिए तैयार है। हरियाणा की जनता ने प्रदेश की सरकार को 5 साल के लिए चुना है। लेकिन भाजपा केवल साढ़े 4 साल के लिए ही सत्ता में आती है। यह पार्टी का इतिहास है। भाजपा कभी भी चुनाव करवा लें। उसको हरियाणा के लोग नकार चुके है। मुख्यमंत्री तक अपनी सीट नहीं बचा पाऐंगे। क्योंकि सी.एम सिटी में भी उनके खिलाफ लोगों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में न तो विधायकों की मुख्यमंत्री मानते है और न ही विधायकों की मंत्री। हालात यह है कि विधायक खुद अपना रोना रो रहे है। विधायक अपनी सरकार से खुश नहीं है। दीपेंद्र ने कहा कि प्रदेश की जनता चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में एक बार दोबारा कांग्रेस को सत्ता में लाएगी। जिस के बाद जनता को भाजपा के कुशासन से मुक्ति मिलेगी। इस मौके पर कांग्रेस युवा हल्का अध्यक्ष अमित चौधरी, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन कुण्डू, प्रदेश महासचिव गुरप्रीत सिंह थल, कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष हरप्रीत चीमा, एडवोकेट नरेश बराना, प्रदेश सचिव मुनीश परवेज राणा, पूर्व मंत्री भीम सेन मैहता, अशोक कश्यप, राजेश चौधरी, पंकज गाबा, सचिन बुढऩपुर, दीपक त्यागी, सतीश दुहन, जयपाल बांगड़, कुलविन्द्र सैरा, धर्मवीर सीकरी, पूर्व चेयरमैन तेजबीर, विशाल चिनालिया, हरदेव सिंह, हरसिमरन, कर्मवीर वडैच, बलदेव बरियार समेत अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
प्रदेश की लोंगो की बना पसंद -घरौंडा दर्पण समाचार पत्र -- मुख्य संपादक - डॉ.प्रवीण कौशिक
10000
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।
दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...
-
अस्टाम चोरी की रकम 01 करोड़ 06 लाख 05 हजार की राशी दोषियों से रिक्वरी की जाए:संजीव घरौंडा, प्रवीण कौशिक -सामाजिक कार्यकर्ता...
-
घरौंडा,डॉ प्रवीण कौशिक नगर निगम आयुक्त वैशाली शर्मा ने कहा है कि डींगर माजरा रोड पर स्थित डंपिंग यार्ड को शहर से बाहर शिफ्ट कर...
-
अमित शाह ने कहा: कांग्रेस सरकार में देश का नहीं बल्कि दामाद का विकास होता है केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित ...
No comments:
Post a Comment