मांगों को लेकर एक दिवसीय भूख हड़ताल
घरौंडा 22 मई।
सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगरपालिका कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय भूख हड़ताल नगरपालिका गेट के सामने रखी। नपा कर्मचारियों के प्रधान काला सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कर्मचारी नेता ने कहा कि सरकार उनकी मांगों की और ध्यान नही दे रही है। कर्मचारियों ने चेताया कि अगर सरकार ने शीघ्र कर्मचारियों की मांगें नही मानी तो वे अगामी रूपरेखा तैयार करके आंदोलन और तेज कर देंगे।
मंगलवार को सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगरपालिका कर्मचारियों ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में भूख हड़ताल की। पूरा दिन कर्मचारी गेट के सामने डेरा जमाए बैठे रहे। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने में आनाकानी कर रही है। जिस कारण कर्मचारियों ने भूख हड़ताल करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि घरौंडा में ठेकेदारी प्रथा समाप्त करके 2 सौ कर्मचारियों की नई भर्ती की जावें तथा तीन टै्रक्टर ट्राली उपलब्ध कराई जाएं। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। सफाई कर्मचारियों को सफाई के सभी उपकरण मुहैया करवाए जाएं सहित अन्य मांगे पूरी न होने पर गहरा रोष जताया।
इस अवसर पर अजमेर,प्रमोद, अजय,पवन कुमार,भतेरी,संतोष,श्यामों आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment