10000

Sunday, 7 May 2017

BY-PARVEEN KAUSHIK
गांव दरड़ में भारतीय जनता पार्टी के कुंजपुरा मंडल की बैठक का आयोजन
करनाल। 

गांव दरड़ में भारतीय जनता पार्टी के कुंजपुरा मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में खाद्य नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव कांबोज बतौर मुख्यअतिथि पहुचें और कार्यकर्ताओं को 2019 के चुनावों के लिए मजबूती के साथ बूथ स्तर पर कार्य करने के टिप्स दिए और सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचाने के बारे में बताया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता बालकिशन शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत कर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। कार्यकर्ताओं की ओर से मुख्यअतिथि का फूल-मालाएं डालकर स्वागत किया गया। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित करने के पश्चात किया गया। 
मंत्री कांबोज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भुवनेश्वर में आयोजित की गई थी जिसके पश्चात करनाल में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई थी।  जिला कार्यकारिणी की बैठक घरौंडा में हुई जिनका संदेश बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मंडल स्तर पर बैठके आयोजित  कर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा की नितियों व कार्यो को पसंद किया जा रहा है। पिछले दिनों हुए चुनावों में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। यह जीत का सिलसिला पूरे भारत में पहुंचे इसके लिए कार्यकर्ताओं को पार्टी व सरकार की नितियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कहा गया है। यह सभी परिणाम पार्टी की जन कल्याणकारी नीतियों व सुशासन का प्रमाण है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने विकासात्मक परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के साथ साथ भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने तथा सुशासन स्थापित करने की दिशा में बेहतर कार्य किया है। 
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी निरंतर आगे बढ रही है और सदस्यों की संख्या के लिहाज से पूरे विश्व की सबसे बडी राजनैतिक पार्टी बनने में सफल हुई है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के जन्म शताबदी वर्ष के उपलक्ष्य में सभी बूथ पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा और सरकार की नितियां व योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओ से पर्यावरण शुद्ध बनाने के लिए प्रत्येक  गांव में 100 पौधे लगाने की अपील की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नंदलाल पांचाल, रणबीर गोयत, उपाध्यक्ष सरपंच सूरत सिंह, भाजपा नेता सोहन सिंह राणा, महामंत्री कुलदीप राणा, संजय राणा, सरोजबाला, सतीश राणा, पिंटू नायक, बलविंद्र रिंडल, दीपक दनियालपुर, नरेंद्र गोरसी, विजयपाल मोदीपुर, ईलम सिंह, कमलजीत मंढाण, संजीव सैनी सहित काफी संख्या में कुंजपुरा मंडल के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...