10000

Friday, 5 May 2017

हजूर संत गुरमीत राम रहीम सिंह की अगुवाई में शनिवार 6 मई को करनाल में महा सफाई अभियान चलाया जाएगा

हजूर संत गुरमीत राम रहीम सिंह की अगुवाई में शनिवार 6 मई  को करनाल में महा सफाई  अभियान चलाया जाएगा
करनाल 5 मई,       
 डेरा सच्चा सौदा शाह सतनाम जी धाम की ओर से हजूर संत गुरमीत राम रहीम सिंह की अगुवाई में शनिवार 6 मई  को करनाल में महा सफाई  अभियान चलाया जाएगा। इसमें डेरा के दो लाख से भी ज्यादा अनुयायी  सफाई अभियान में शामिल होंगेे । इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी सफाई अभियान में पहुंचकर स्वच्छता अभियान में शामिल होंगे और लोगों को सफाई के प्रति संदेश देंगे। 
        उक्त जानकारी उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ ने स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में डेरा प्रेमियों द्वारा शनिवार को चलाए जा रहे महा सफाई अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक के दौरान दी। बैठक में सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी,विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, ग्रीवैन्सीज कमेटी के सदस्यों तथा डेरा सच्चा सौदा से जुड़े अनुयायियों व पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में सभी पहलुओं पर विचार विमर्श कर महा सफाई अभियान की रूप रेखा तैयार की गई। 
        इस मौके पर उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई अभियान के दौरान शहर से निकलने वाले कूड़ा-कर्कट के उठान के लिए व्यापक स्तर पर प्रबंध सुनिश्चित करें। इस संदर्भ में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। 
        उपायुक्त के अनुसार इस अभियान को लेकर शहर को 4 जोन मे बांटा गया है। सफाई के दौरान एकत्र कू डा-कर्कट को उठाने के लिए  लगभग 200 ट्रैक्टर ट्रालियों और 40 जेसीबी मशीनों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने इस मौके पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक जोन में सफाई अभियान में लगे डेरा प्रेमियों के लिए पेयजल तथा अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था करें।  उन्होंने बताया कि दूर-दराज से आने वाले डेरा अनुयायीयों के लिए करनाल की विभिन्न धर्मशालाओं में ठहरने व खाने की व्यवस्था रहेगी। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहेंगे। सभी प्रबन्धों को सुनिश्चित बनाने के नोडल अधिकारी उपमण्डलाधीश करनाल योगेश कुमार को बनाया गया है। 
        उपायुक्त ने शहर के नागरिकों से अपील की है कि वे महा सफाई अभियान में निजी रूप से शामिल होकर अपने शहर को साफ सुथरा बनाने में सहयोग दें और सफाई अभियान में भाग लेने वाले डेरा अनुयायीयों को पूर्ण सहयोग दें।
        इस बैठक में नगरनिगम आयुक्त डा० आदित्य दहिया, एसीयूटी प्रीति, नगराधीश सुशील मलिक,इन्द्री के एसडीएम अश्विनी मलिक, घरौंडा की एसडीएम वर्षा खांगवाल, कृषि विपणन बोर्ड के जेडए सतीश कुमार के अतिरिक्त सिटीजन ग्रीवैन्सीज कमेटी के सदस्य संदीप लाठर, प्रमोद गुप्ता, आरएन चानना, जेआर कालड़ा, सोमदत सैनी, आरके दिवेदी, सचिव रेडक्रॉस सुनील, बाल कल्याण अधिकारी सर्बजीत सिंह सिबिया, सेवा समिति से भूपेन्द्र सिंह सहित सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा डेरा से जुड़े पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
बॉक्स
डीसी मंदीप सिंह बराड़ ने शहर से आए व्यापारियों और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों से भी महा सफाई अभियान के संदर्भ में विचार-विमर्श किया। शहर वासियों ने विश्वास दिलाया कि साध- संगत को पूरा सहयोग देंगे। 
बॉक्स
बाद दोपहर डीसी मंदीप सिंह बराड़ के निर्देशानुसार एसडीएम योगेश कुमार ने घंटा घर चौंक पर अधिकारियों के साथ बैठक की तथा अधिकारियों को सफाई अभियान को सफल बनाने के लिए निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी अलॉट किए गए जोनों में जाकर सफाई अभियान को सफल बनानें में सहयोग करेंगे। 

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...