Political
इनैलो पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो प्रदेश के हितों की लड़ाई लड़ती और प्रदेश वासियों के हितों के लिए कार्य करती है: चौटाला
इनैलो पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो प्रदेश
के हितों की लड़ाई लड़ती और प्रदेश
वासियों के हितों के लिए कार्य करती है:
चौटाला
लाडवा,--
विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता एवं इनैलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता हासिल करने के बाद चुनावों में जनता से किए गए वायदों से मुंह फेर लिया है। न तो सरकार स्वामी नाथ आयोग कि रिपोर्ट लागू कर पाई है जो सरकार ने किसानों को लागू करने का वायदा किया था और न ही बेरोजगार युवाओं को रोजगार ओर न ही बेरोजगारी भत्ता दे पाई है। जनता को झूठे व लुभावने वायदे कर सत्ता में आई भाजपा सरकार के प्रति आज प्रदेश के हर वर्ग में रोष पनपा हुआ है।
अभय सिंह चौटाला सोमवार को लाडवा हलके के गांव जैनपुर जाटान में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी केंद्र व प्रदेश सरकार हरियाणा वासियों को एस.वाई.एल. नहर से उनके हक का पानी देने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि इनैलो पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो प्रदेश के हितों की लड़ाई लड़ती और प्रदेश वासियों के हितों के लिए कार्य करती है। हरियाणा वासियों को उनका पानी का हक दिलाने के लिए इनैलो पार्टी पिछले कई महीनों से संघर्ष कर रही है। यदि 9 जुलाई तक सरकार ने इस ओर ठोस कदम नहीं उठाएं तो इनैले पार्टी 10 जुलाई को अंबाला में एकत्रित होकर पंजाब से आने वाले सभी सरकारी वाहनों, बसों व प्रदेश व केंद्र सरकार के मंत्रियों व विधायकों को हरियाणा में घुसने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल घोषणाओं की सरकार बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि इनैलो पार्टी का कार्यकर्ता चट्टान की तरह मजबूत है और पार्टी व प्रदेश के हितों के लिए किसी भी कुर्बानी देने से पीछे हटने वाला नहीं है। उन्होंने भाजपा सरकार पर जात-पात की राजनीति करने का आरोप लगाया। सरकार की इस गंदी राजनीति के कारण ही आज प्रदेश का माहौल खराब हुआ है। प्रदेश का हर वर्ग किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी आज अपने हकों के लिए धरने-प्रदर्शन करने में लगे हुए है। इससे पूर्व इनैलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पेहवा के विधायक जसविंद्र सिंह संधू, राज्य सभा सदस्य राम कुमार कश्यप, डा. संतोष दहिया ने भी जनसभा को संबोधित किया तथा सरकार की नाकामियों से अवगत करवाया। अवसर पर गांव में पहुंचने पर गांव के वरिष्ठ कार्यकर्ता राम चंद्र ने अभय सिंह चौटाला को व बलवान सिंह ने अशोक अरोड़ा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला प्रधान कुलदीप सिंह मुल्तानी, जोगध्यान, हलका प्रधान सुरेश सैनी, पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका, राज कुमार बुबका, गगन बड़शामी, जसविंद्र पंजेटा, जिला परिषद सदस्य नफे सिंह जैनपुर, पूर्ण चंद बड़शामी, बलदेव बन, सतबीर बन, राजबीर भूतमाजरा, नसीब सिंह ब्राहण, जोनी सूरा, स्वीटी भुल्लर, सुखबीर बपदी, कर्ण सिंह बपदा, श्याम सिंह बूड़ा, कलावती, सुरजीत कौर, बलदेव राठी बपदा, अंकित बन, राजबीर गोविंदगढ़, पूर्व पार्षद देवेंद्र मान, जगीर सिंह चहल, सुरेश बापा, अनिल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment