10000

Monday, 26 June 2017

जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सरकार करें कार्रवाई : राजेन्द्र आर्य

भारतीय किसान यूनियन आई किसान के बचाव में

72 घंटे का अल्टीमेटम दिया, 29 को होगी शामगढ़ में महापंचायत
करनाल, 26 जून : PARVEEN KAUSHIK
ट्रांसफार्मर नहीं मिलने से परेशान किसान द्वारा मिनी सचिवालय के सामने सार्वजनिक रूप से कंडम ट्रांसफार्मर को जलाने के मामले में पुलिस ने किसान के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।  उधर किसान ने जमानत पर रिहा होने से इंकार कर दिया। भारतीय किसान यूनियन इस किसान के बचाव में आकर खड़ी हो गई। भाकियू ने ट्रांसफार्मर वितरण के मामले में घोटाले की जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसान से बिजली निगम के अधिकारी द्वारा पैसे मांगे जा रहे थे। जिससे नराश होकर इस किसान ने यह कदम उठाया है। भाकियू ने सरकार से इस किसान के ऊपर से सभी मामले वापिस लेने की बात की है। इसके लिए सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। यदि इस दौरान मांग न मानी गई तो 29 को गांव शामगढ़ में महापंचायत होगी। उसके बाद आन्दोलन प्रदेश भर में तेज कर दिया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन के सरंक्षक मेहताब सिंह कादियान, युवा नेता राजेन्द्र आर्य दादूपुर ने बताया कि शामगढ़ के किसान जोनी उर्फ जसविन्द्र ने पिछले दिनों तंग आकर मिनी सचिवालय के आगे अपने ट्रांसफार्मर में आग लगा दी थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। आज उसे अदालत में पेश किया गया। इस दौरान वह भाकियू के प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे। उन्होंने उसकी कानूनी मदद की। लेकिन किसान ने जमानत पर रिहा होने से मना कर दिया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने कहा कि वह पूरी तरह से किसान के साथ है। वह कानूनी लड़ाई के साथ-साथ जमीनी लड़ाई भी लड़ेंगे। इसके बाद भाकियू नेताओं की बैठक में तय किया गया कि सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया जाएं। यदि इस दौरान उनकी मांगो पर विचार नहीं किया गया तो फिर शामगढ़ में 29 को किसान पंचायत के बाद भाकियू कड़े फैसले लेने के लिए मजबूर होगी। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में ट्रांसफार्मरों के वितरण में गडबड़ी चल रही है। अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे है। किसान परेशान है। किसानों को समय पर बिजली नहीं मिल रही है। धान की फसल सूखने की कगार पर है। कई किसानों को तो ट्रांसफार्मर बदलने के लिए एप्लीकेशन दिए महीनों बीत गए है। लेकिन उनके ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए। किसान बर्बादी की कगार पर खड़े हुए है। यदि सरकार ने ट्रांसफार्मर पॉलिसी की समीक्षा नहीं की तो सरकार के खिलाफ आन्दोलन तेज होगा। राजेन्द्र आर्य दादूपुर ने कहा कि जब तक बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती तब तक किसानों का आन्दोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर पीडि़त किसान के पिता बलबीर सिंह व शामगढ़ से काफी किसान आए हुए थे। 

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...