मंत्री कर्णदेव कांबोज के कुशल नेतृत्व के कारण इंद्री को मिली पूर्वी बाइपास और महिला कालेज की सौगात
दो वर्षो में दो बार मु यमंत्री को हलके में बुलाकर 90 विकास घोषणाएं करवाई
करनाल। प्रवीण कौशिक
हरियाणा गठन के बाद से विकास की दौड में पिछड़े इंद्री हलका पिछले अढाई वर्षो से विकास मेंं मामले में नित नए आयाम छू रहा है। यह प्रदेश सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले एवं वन राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज के कुशल नेतृृत्व के कारण संभव हो पाया है। श्री कांबोज के प्रयासो से इंद्री हलके में मात्र दो वर्ष में दो बार मु यमंत्री को बुलाकर 90 से अधिक विकास योजनाओं को सिरे चढ़वाया है। इससे उनकी लोकप्रियता का डंका इंद्री हलके में ही नही पूरे प्रदेश में बज रहा है।
21 जून विश्व योग दिवस के अवसर पर अनाज मंडी में भारी भीड़ से गदगद होकर मु यमंत्री मनोहर लाल इंद्री हलके को करोड़ो रूपये की सौगात दे गए। योग दिवस पर करीब 42 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले करनाल-इंद्री मार्ग के फोरलेनिंग का शिलान्यास किया वहीं शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय इंद्री में 2 करोड 45 लाख रूपये की लागत से तैयार हुए सांइस ब्लॉक भवन का उद्घाटन भी किया। गौरतलब है कि मंत्री कांबोज द्वारा आयोजित 4 जून 2015 को मु यमंत्री मनोहर लाल इंद्री की इसी अनाज मंडी में जनसभा के दौरान करीब 55 घोषणाएं करके गए थे। जिनमें से अधिकतर घोषणाएं पूरी हो चुकी है और बची हुए कार्यो पर तेजी से काम चल रहा है। इस बार इंद्री हलके में महिला कालेज, इंद्री का पूर्वी बाईपास, मुगल कैनाल को विकसित करने, हलके की सडकों का निर्माण सहित 28 मांगे मु यमंत्री के सामने रखी गई। सीएम ने सभी मांगों को जल्द पूरा करने का भरोसा भी दिलाया है। सभी घोषणाएं पूरी होते ही क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड गई। मंत्री कांबोज की गिनती मु यमंत्री के खास विश्वासपात्रों में होती है।
क्षेत्रवासियों के अनुसार पिछले दस वर्षो के कांग्रेस कार्यकाल के दौरान इंद्री हलके को पूरी तरह से अनदेखा किया गया था। स्थानीय विधायक सहित पूर्व मु यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने भी खुद को इंद्री का विधायक बताया था, लेकिन यह सब चुनावी वादा बनकर रह गया था। यदि इंद्री हलके में पिछले कांग्रेस सरकार के दस वर्षाे और भाजपा सरकार के अढ़ाई वर्षो की तुलना की जाए तो इस अवधि के दौरान ऐसे विकास कार्य पूरे हुए जिनकी हल्कावासियों को भी उ मीद नही थी। इंद्री के कालेज में इंडोर स्वीमिंग पूल का निर्माण कराया जा रहा है जिस पर अंतराष्ट्रीय स्तर की तैराकी स्पर्धाएं आयोजित की जाएगी। इससे इंद्री का नाम विश्व पटल पर चमकेगा। यह हरियाणा का पहला कालेज होगा। डा. बीआर अ बेडकर हर्बल पार्क करीब 80 लाख रूपये की लागत से पूरा किया गया है। कुंजपुरा को ब्लाक का दर्जा, नहरों के पुल समेत ग्रामीण विकास के अनेको कार्य करोडो रूपये की लागत से स पन्न हुए है और यह सिलसिला तेज गति से जारी है
बॉक्स:
जनता के बीच लगातार रहना और उनकी समस्याओं का मौके पर ही हल करने के कारण इंद्री की जनता मंत्री कर्णदेव कांबोज की मुरीद हो चुकी है। उनका व्यक्तित्व इतना प्रभावशाली है कि एक बार उनसे कोई मिलता है तो उनका प्रशंसक हो जाता है। वें जहां से गुजरते है वहां की कमियां नोट करके तुरंत अधिकारियों को निर्देश देकर पूरा करवाते है। इसी कारण हलकावासी उनकी कार्यशैली की प्रशंशा करते नही थकते। तमाम व्यस्ताओं के बावजूद लोगों के सुख-दुख में वें खुद ही पहुंचते है। इतना ही नही उनके परिवार के सदस्य भी हलके में ही मौजूद रहकर लोगों के सुख-दुख में शरीक होते है। मंत्री कांबोज की लोकप्रियता का ग्राफ इसलिए भी बढ़ा है, क्योंकि वह लगातार हलके के लोगों के बीच रहते है।
-------------------------
No comments:
Post a Comment