प्रदेश में क्राईम ग्राफ बढ़ा आम आदमी चिन्तित- पूनियॅा
करनाल :
देश के नक्शे पर एक छोटा सा प्रदेश हरियाणा जहां दूध-दही का खाना, हरित क्रांति, नीली क्रांति, सफेद क्रांति आपस में समाज का भाई-चारा व एक खुशहाल प्रदेश के रूप में जाना जाता था। प्रदेश की अपनी सभ्यता एवं संस्कृति से अपनी एक अलग पहचान थी। जब से प्रदेश में भाजपा प्रशासन में आई है चांद की तरह चमकता हरियाणा को ग्रहण सा लगता जा रहा है। प्रदेश का आम व्यक्ति आशंकित है कि किस प्रकार क्राईम ग्राफ बददस्तूर बढ़ता ही रहा तो इस खुशहाल प्रदेश का क्या हाल होगा यह बात बुद्धिजीवी वर्ग के दिमाग में घर करती जा रही है।
दिल्ली रेलवे बोर्ड की सलाहकार समिति के मैम्बर व इनैलो किसान सैल के प्रदेश उपाध्यक्ष जय पाल पूनियॉ ने इस मुद्दे पर गम्भीर चिन्ता जताते हुए बताया कि क्राईम ग्राफ में साल दर साल बेहताशा वृद्धि हर हरियाणावासी के लिए चिन्ता का विषय है। करनाल जिला वासियों के लिए तो ओर भी चिन्ता का विषय है कि मुख्यमंत्री महोदय के अपने क्षेत्र में मर्डर, लूटपाट की घटनाएं काबु में आने का नाम नहीं ले रही हैं। जिला करनाल प्रदेश में अमन-चैन व शांति प्रिय माहौल के लिए अपनी अलग पहचान रखता थी परन्त आज क्राईम में प्रदेश का दूसरे नम्बर का जिला बन गया है। प्रदेश में मर्डर, राहजनी व चोरी की घटनाओं के अन्ट्रेस न होने में भी करनाल हरियाणा का नम्बर वन जिला बन गया है। दिल दहला देने वाली घटनाएं सरेआम होती हैं। प्रशासन के वही रटे-रटे ब्यानों से लोग तंग आ चुके हैं। प्रदेश में 10 क्रमीनल गैंग जिन पर लाखों का ईनाम है प्रशासन की पहुंच से बाहर हैं जिनके खौफ से लोग डरते हैं और जिन पर दर्जनों क्रमीनल केस हैं यथा स्थिति से तो ऐसा ही जान पड़ता है कि प्रशासन को ही उनसे डर लगने लगा है। सरेआम मर्डर, कोर्टों में फाईरिंग इस बात के पुख्ता सबूत है कि यह सरकार प्रदेश के लोगों आन्तरिक सुरक्षा देने में पूरी तरह विफल रही है।
No comments:
Post a Comment