Political
प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार के समक्ष पहले से ही कमजोर साबित हो रहे विपक्षी दलों इनैलो और कांगे्रस को उस समय बड़ा झटका लगा, जब सरदार हरपिन्द्र सिंह विर्क अजराना सहित कई सरपंच, पंच, युवाओं और बुजुर्गों ने भाजपा का दामन थाम लिया।
बजीदपुर बोहली मोड़ पर स्थित सिमरन पैलेस में आयोजित भव्य कार्यक्रम में राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मनीष यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर की मौजूदगी में सरदार हरपिन्द्र सिंह विर्क की अगुवाई में सैंकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा। राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने भाजपा में शामिल होने वाले इन सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो समान भाव से विकास कार्य कर रही है। देश और प्रदेश का समान विकास हो, समान रूप से जनकल्याणकारी योजनाएं लागू हों, सबको इनका लाभ मिले इसी सोच के तहत भाजपा संगठन एकजुट होकर मजबूती से जन-जन के बीच जाकर कार्य कर रहा है। विकास और जनकल्याण के ये कार्य इसी प्रकार जारी रहेंगे। पार्टी में सभी कार्यकत्र्ताओं को सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकत्र्ता ही पार्टी की वो सबसे मजबूत कड़ी हैं, जो पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार आमजन के बीच जाकर करते हैं।
विभिन्न दलों को छोडक़र भाजपा में शामिल होने वाले लोगों का नेतृत्व कर रहे सरदार हरपिन्द्र सिंह विर्क ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर की नीतियों के बदौलत किसान, मजदूर और युवा वर्ग खुशहाली और तरक्की की ओर अग्रसर है। पंजाबी साहित्यिक अकादमी के उपाध्यक्ष सरदार नरेन्द्र सिंह विर्क की पे्ररणा से उनकी भाजपा सरकार में आस्था बनी और वे प्रधानमंत्री और देश के मुख्यमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं।
लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी ने भाजपा में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा का जनाधार दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश की जनता भी भली-भांति समझ चुकी है कि जनता और प्रदेश का कल्याण और विकास भाजपा द्वारा ही संभव है। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि भाजपा में उन्हें पूरा मान और सम्मान मिलेगा।
थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा में जिस प्रकार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, उतने कार्य आज तक केन्द्र और प्रदेश की किसी भी पूर्व सरकार द्वारा नहीं कराए गए। उन्होंने कुरुक्षेत्र जिला में प्रदेश और केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों का भी लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने भी भाजपा में शामिल होने वाले सभी लोगों को एकजुट होकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने के लिए पे्ररित किया। कार्यक्रम को भाजपा नेत्री डॉ. शकुंतला शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्षा रेणु खुग्गर, भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामपाल पाली, जिला महामंत्री रविन्द्र सांगवान आदि ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर राष्ट्रीय सिख संगठन के प्रदेशाध्यक्ष हरजीत सिंह मोंगा, राज्य युवा कार्यकारिणी सदस्य हरजीत हैरी, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सर्वजीत हैप्पी विर्क आदि भी विशेष रूप से मौजूद थे।
इनैलो, कांगे्रस को बड़ा झटका सरदार हरपिन्द्र सिंह विर्क अजराना सहित कई सरपंच, पंच और युवाओं ने थामा भाजपा का दामन
इनैलो, कांगे्रस को बड़ा झटका
सरदार हरपिन्द्र सिंह विर्क अजराना सहित कई सरपंच, पंच और युवाओं ने थामा भाजपा का दामन
देश और प्रदेश में भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो समान भाव से विकास कार्य कर रही है : बेदी
कुरुक्षेत्र, 13 जूनप्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार के समक्ष पहले से ही कमजोर साबित हो रहे विपक्षी दलों इनैलो और कांगे्रस को उस समय बड़ा झटका लगा, जब सरदार हरपिन्द्र सिंह विर्क अजराना सहित कई सरपंच, पंच, युवाओं और बुजुर्गों ने भाजपा का दामन थाम लिया।
बजीदपुर बोहली मोड़ पर स्थित सिमरन पैलेस में आयोजित भव्य कार्यक्रम में राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मनीष यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर की मौजूदगी में सरदार हरपिन्द्र सिंह विर्क की अगुवाई में सैंकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा। राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने भाजपा में शामिल होने वाले इन सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो समान भाव से विकास कार्य कर रही है। देश और प्रदेश का समान विकास हो, समान रूप से जनकल्याणकारी योजनाएं लागू हों, सबको इनका लाभ मिले इसी सोच के तहत भाजपा संगठन एकजुट होकर मजबूती से जन-जन के बीच जाकर कार्य कर रहा है। विकास और जनकल्याण के ये कार्य इसी प्रकार जारी रहेंगे। पार्टी में सभी कार्यकत्र्ताओं को सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकत्र्ता ही पार्टी की वो सबसे मजबूत कड़ी हैं, जो पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार आमजन के बीच जाकर करते हैं।
विभिन्न दलों को छोडक़र भाजपा में शामिल होने वाले लोगों का नेतृत्व कर रहे सरदार हरपिन्द्र सिंह विर्क ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर की नीतियों के बदौलत किसान, मजदूर और युवा वर्ग खुशहाली और तरक्की की ओर अग्रसर है। पंजाबी साहित्यिक अकादमी के उपाध्यक्ष सरदार नरेन्द्र सिंह विर्क की पे्ररणा से उनकी भाजपा सरकार में आस्था बनी और वे प्रधानमंत्री और देश के मुख्यमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं।
लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी ने भाजपा में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा का जनाधार दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश की जनता भी भली-भांति समझ चुकी है कि जनता और प्रदेश का कल्याण और विकास भाजपा द्वारा ही संभव है। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि भाजपा में उन्हें पूरा मान और सम्मान मिलेगा।
थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा में जिस प्रकार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, उतने कार्य आज तक केन्द्र और प्रदेश की किसी भी पूर्व सरकार द्वारा नहीं कराए गए। उन्होंने कुरुक्षेत्र जिला में प्रदेश और केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों का भी लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने भी भाजपा में शामिल होने वाले सभी लोगों को एकजुट होकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने के लिए पे्ररित किया। कार्यक्रम को भाजपा नेत्री डॉ. शकुंतला शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्षा रेणु खुग्गर, भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामपाल पाली, जिला महामंत्री रविन्द्र सांगवान आदि ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर राष्ट्रीय सिख संगठन के प्रदेशाध्यक्ष हरजीत सिंह मोंगा, राज्य युवा कार्यकारिणी सदस्य हरजीत हैरी, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सर्वजीत हैप्पी विर्क आदि भी विशेष रूप से मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment