10000

Saturday, 17 June 2017

प्रदेश की सड़कों पर उतर कर इंसाफ मांगेंगे किसान: रतनमान


प्रदेशाध्यक्ष मान ने मंदसौर की घटना को दुखद करार दिया 
21 जून को आंदोलन कर बनाई जाएगी आगे की रणनीति 
किसान आंदोलन के तहत सुबह 9 से 12 बजे तक दिखेगा आक्रोश का योग
जींद, 17 जून।
 भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि केंद्र व राज्य में शासित भाजपा सरकार किसानों मांगो की लगातार अनदेखी कर ही है। जिसको लेकर किसान अब सरकार के खिलाफ आर पार का आंदोलन करने के साथ साथ राज्य भर की सड़कों पर उतर कर जोरदार आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाकियू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा गत दिनों जंतर मंतर पर लिए गए निर्णय के मुताबिक 21 जून को सुबह 9 से 12 बजे तक किसान सड़कों पर उतर कर किसान आंदोलन सड़क योग दिवस करेगें। इस दौरान सड़कों पर आक्रोश का योग दिखाई देगा। इस सिलसिले को लेकर जींद की शिव कालोनी स्थित किसान भवन में प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाकियू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कंडेला ने किसानों को संबोधितकिसान आंदोलन सड़क योग दिवस के स्वरूप आंदोलन करने के लिए करीब 2 दर्जन भर प्रदेश के हाई-वे पर स्थानों को बैठक में चिन्ह्ति किया गया है। जिसके लिए सभी जिला अध्यक्षों को जिम्मेंदारी सौंपी गई है। भारतीय किसान यूनियन प्रदेशध्यक्ष रतनमान ने बैठक के उपरांत पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि किसान अनेक समस्याओं को झेल रहे है। लेकिन सरकारों से किसानों को कोई राहत मिलती नजर नही आ रही है। मंदसोर में किसानों पर गांली चलाने की घटना की घटना अति निंदीय है। 21 जून को देशभर के किसान सड़कों पर उतर कर सरकार से हिसाब मागेगें। किसान नेता मान ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू होनी चाहिए। इसके साथ किसान मजदूर को कर्ज मुक्त करना चाहिए तथा किसान मजदूर को 60 साल की आयु पूरी होंने रिटायमेंट के साथ 5 लाख एक मुश्त पैंशन दी जाए। मान ने खुलाशा करते हुए कहा कि दिल्ली में तय किया है कि 21 जून को जब सरकार योग दिवस मनाएंगी, तब किसान धरना-प्रदर्शन और किसान समस्याओं के उन्मूलन के लिए सड़क पर ही 3 घंटे तक योग    करेगें। मान ने किसानों को सचेत करते हुए कहा कि कुछ किसान नेता राजनेतिक लोगों के बगलगीर होकर किसान आंदोलन को भटकाने का काम कर रहे है। इसलिए ऐसे कथित किसान नेताओं से सावधान होंने की बेहद जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोई भी राजनेता हो मात्र अपनी राजनीति मंशा    को हासिल करने के लिए काम करता है। इनसे बच कर ही अपने हकों को हासिल कर सकते है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सुरेश दहिया, जींद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष छज्जूराम कंडेला, युवा नेता प्रदीप मिरच पुर, करनाल से बाबूराम बड़थल, महताब कादियान, युवा नेता राजेंद्र आर्य, कैथल से राम सिंह खुराना, हिसार से शिवराज राजली, कुरूक्षेत्र से मेनपाल बुढ़ा, फतेहाबाद से हंसराज सिवाच, भिवानी से मेवा सिंह आर्य, प्रकाश राजपुरा भैण, राजकुमार उचाना सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...