10000

Tuesday, 13 June 2017

कांग्रेस पार्टी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए -विज

कांग्रेस पार्टी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए -विज



अराजकता फैला रही है कांग्रेस -विज
चंडीगढ़, 
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस देश में अराजकता फैलाने का काम कर रही है, जोकि देश के लिए घातक है। इसलिए कांग्रेस पार्टी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।
विज ने कहा कि जब से कांग्रेस की सत्ता गई है तभी से वह बिन पानी की मछली की भांति तडफ़ रही है और देश में अराजक माहौल बनाने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का किसानों, व्यापारियों तथा देश की जनता से कोई लेना-देना नही है, उनकी मंशा तो मात्र आग लगाकर अपनी राजनैतिक जमीन तैयार करना है। इसका प्रमाण मध्यप्रदेश तथा हरियाणा दोनों स्थानों पर मिल चुका है, जहां कांग्रेस के लोगों ने जनता की प्रापर्टी को आग के हवाले करवाने का काम किया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वैसे भी कांग्रेस अनेक भागों में टूट रही है, कहीं रणदीप सिंह सुरजेवाला अपनी ढ़पली बजा रहा है तो कही अशोक तंवर व भूपेन्द्र सिंह हुड्डा अपना राग अलाप रहे है। उन्होंने कहा कि कांगे्रस की हरकतों को देश व प्रदेश की जनता अच्छी तरह जान व पहचान चुकी है।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...