10000

Sunday, 4 June 2017

कल्याण-आस पास के वातावरण को भी हमे स्वच्छ रखना चाहिये ताकी किसी भी प्रकार की बिमारीयों से बचा जा सके:



समाज में फैली बुराईयों को खत्म करने के लिए लोगों को अपनी सोच बदलनी पड़ेगी
घरौंडा: प्रवीण कौशिक
रविवार की सुबह सुबह लगभग 6 बजे विधायक को हर्बल पार्क मे अचानक सैर काने
आये हुये लोग देखकर हैरान हो गये। पता चला कि आज वे पार्क मे भाजपा युवा
मोर्चा की और से हर्बल पार्क में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के लिये
आये है।
हेफैड के चेयरमैन व हलका विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि जो जैसा कर्म
करेगा,वैसा ही फ ल मिलेगा। उन्होंने कहा कि समाज में फैली बुराईयों को
खत्म करने के लिए लोगों को अपनी सोच बदलनी पड़ेगी और इसके लिए समाज को
जागरूक होना बहुत जरूरी है। जिस प्रकार शरीर का स्वच्छ होना जरूरी है उसी
प्रकार आस पास के वातावरण को भी हमे स्वच्छ रखना चाहिये ताकी किसी भी
प्रकार की बिमारीयों से बचा जा सके।
हेफैड के चेयरमैन व हलका विधायक हरविंद्र कल्याण रविवार को भाजपा युवा
मोर्चा की और से हर्बल पार्क में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत
लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसके बाद भारत विकास परिषद की और से पार्क
में आयोजित योग शिविर में भी हलका विधायक कल्याण ने शिरकत दी। लगभग एक
घंटे तक हलका विधायक कल्याण व युवा मोर्चा ने पार्क को चकाचक कर दिया।
पार्क में  हलका विधायक के आने पर काफी लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने
पार्क में आ रही समस्याओं को उनके समक्ष रखा।
विधायक कल्याण ने लोगों को आश्वासन दिया कि पार्क में जिस चीज की जरूरत
है,उनको शीघ्र पूरा किया जाएगा,इसी के साथ उन्होंने लोगों से आगाह किया
कि पार्क में सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि मनुष्य को
स्वस्थ रहने के लिए योग व सैर सपाटा करना जरूरी है। इसी के चलते शहर में
दो पार्क और बनाने की प्रपोजल चल रही है। पार्क में लोगों को ओर सुविधा
देने के लिए लाइब्रेरी,टायलेट व फव्वारे सहित अन्य सुविधा प्रदान की
जाएगी। उन्होंने कहा कि पांच जून को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया
जाएगा,इसलिए प्रत्येक व्यक्ति ने एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उस पौधे का
पालन पोषण अपने बच्चों की तरह करना चाहिए।
लोगों के साथ हंसी व ठहाके भी लगाए।
हलका विधायक हरविंद्र कल्याण ने पार्क में पहुंचते ही लोगों का हालचाल
जाना और लगभग 15 मिन्ट तक हंसी व ठहाके लगाते हुए गले मिले। सुबह पार्क
में विधायक को देख लोग हैरत में थे। विधायक ने कहा कि जीवन में हंसना
बहुत जरूरी है। इस दौरान लोगों ने हलका विधायक कल्याण से मजाक -मजाक में
समस्याएं भी रखी तो विधायक ने कहा कि सुबह का समय है,कुछ हंस लो।
समस्याएं सुनने का समय अभी काफी है।
इस मौके पर कमलजीत शर्मा,अंकित जैन, अनिल ठकराल, शिव दत्त पांचाल,मंगल
सिंह,नपा चैयरमैन सुभाष गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...