मामला : ट्रांसफार्मर के बदले जाने में गडबड़ी का
किसान को रिहा कर आरोपी बिजली कर्मियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
तरावड़ी/करनाल, 29 जून :
शामगढ़ के किसान को जेल भेजे जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शामगढ़ में आज किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें करनाल सहित प्रदेश के विभिन्न जिलो से आए किसानों ने भाग लिया। इस मौके पर सभी किसानों ने शामगढ़ के उस किसान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का ऐलान किया। जिसे प्रशासन ने जेल भेज दिया। महापंचायत में सभी किसानों ने शामगढ़ के किसान सुखविन्द्र को रिहा कर उसके खिलाफ मुकद्दमे वापिस लेने तथा दोषी बिजली कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। सुखविन्द्र ने प्रशासन की लापरवाही को उजागर करने के लिए मिनी सचिवालय के सामने ट्रांसफार्मर में आग लगाई थी। जिसे बदलने के लिए वह सैंकड़ों बार अधिकारियों के चक्कर काट चुका था। अधिकारियों ने हर बार उसे यह कहकर टाल दिया कि आगे देख लेंगे। शामगढ़ की सैनी धर्मशाला में हुई किसान महापंचायत के संयोजक राजेन्द्र आर्य ने संचालन किया। किसान महापंचायत की अध्यक्षता बाबूराम बड़थल ने की। पंचायत के प्रचार-प्रसार के लिए सभी की डयूटियां लगा दी है। इस अवसर पर सभी किसानों ने हाथ उठाकर सोमवार को करनाल में सामूहिक गिरफ्तारी देने का ऐलान किया। इस मौके पर सभी किसानों ने रोष जताया। पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने कहा कि सरकार किसानों के विरोध में काम कर रही है। ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए किसान मारे-मारे फिर रहे है। किसानों की फसल सिंचाई न होने के कारण सूखने की कगार पर पहुंच जाती है। उन्होंने सरकार को चेताया कि सरकार किसान विरोधी कारगुजारियों से बाज आएं। इस मौके पर किसान महापंचायत के संयोजक राजेन्द्र आर्य दादूपुर ने कहा कि किसान अपना हक लेकर रहेंगे। आज की स्थिति में जो किसानों के साथ हो रहा है। वह दुर्भाग्यपूर्ण है। भारतीय किसान यूनियन यमुनानगर के प्रधान सुभाष गुज्जर, पानीपत जिले के प्रधान जयकरण कादियान, कैथल के प्रधान सतपाल दिलोवाली, कुरुक्षेत्र के प्रधान मेनपाल बुड्ढा ने इस आन्दोलन में हर स्तर पर सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर जिला सरंक्षक मैहताब कादियान, उत्तरी हरियाणा प्रभारी बलवान बदरान, जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र सांगवान, जिला प्रचार मंत्री सुरेश काम्बोज, खंड इन्द्री प्रधान सतीश कलसौरा, किसान नेता नेकी राम, ओमपाल मढ़ान, घरौंडा खंड प्रधान विनोद राणा, सुरेन्द्र बैनीवाल, किसान नेता जे.पी शेखपुरा, जयपाल काम्बोज चमरोड़ी, रमेश ढि़ल्लो रादौर, रणजीत सिंह जलमाना, किसान नेता रामपाल शामगढ़, देशराज राणा, दलजीत ङ्क्षसह, बल सिंह, दिलबाग सिंह, बालकिशन, सुनील, बलबीर सिंह, सतीश शर्मा, हुक्म सिंह, पाला राम समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
बॉक्स
किसान महापंचायत में आएं तहसीलदार को सुनाई खरी-खरी : शामगढ़ में हुई किसान महापंचायत में नीलोखेड़ी के तहसीलदार दर्पण काम्बोज पहुंचे। उन्होंने प्रशासन की तरफ से प्रतिनिधित्व किया। वहां पर उन्होंने किसानों को मनाने की कोशिश की। लेकिन किसानों ने साफ तौर पर कह दिया कि जब सरकार बातचीत की बजाए मुकद्दमे बनाकर किसानों को परेशान कर रही है तो फिर सुलह कैसी। किसान अब सामूहिक तौर पर गिरफ्तारी देंगे। सरकार भी कितनी जेले भरती है। तहसीलदार को पंचायत में बिठाकर पंचायत में हुए फैसलो की जानकारी दी गई।
बॉक्स
भारतीय किसान यूनियन ने बनाई कई टीमें : सोमवार को किसानों की गिरफ्तारी आन्दोलन को सफल बनाने के लिए भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष बाबूराम बड़थल ने कार्यकर्ताओं की टीमें बनाकर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी। यह टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को इस आन्दोलन की जानकारी देंगी। यहां मौजूद किसानों ने गिरफ्तारी आन्दोलन में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही।
No comments:
Post a Comment